शादी के बंधन में बंधे हिना खान और रॉकी जायसवाल 

हिना खान और रॉकी जायसवाल ने शादी कर ली है और इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को दी। दोनों ने रजिस्टर मैरिज की है।

Jun 5, 2025 - 15:55
 25
शादी के बंधन में बंधे हिना खान और रॉकी जायसवाल 
Hina Khan and Rocky Jaiswal tied the knot

स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है अभिनेत्री

हिना खान टीवी जगत का एक ऐसा नाम जिसे किसी इंट्रोडक्शन के जरुरत नहीं है। टीवी जगत ने अक्षरा के नाम से मशहूर हिना खान ने अपने दम पर लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई है। हिना खान की जिंदगी में सब अच्छा चल रहा था, लेकिन एक दिन एक खबर ने उनकी जिंदगी बदल दी। एक दिन खबर आती है कि हिना खान को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर है। 

इस खबर के बाद भी वे टूटी नहीं और उससे लड़ी और लड़ रही है। इस समय में उनके बॉयफ्रेंड रॉकी ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा। ताजा जानकारी के अनुसार हिना खान और रॉकी जायसवाल ने शादी कर ली है और इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को दी। दोनों ने रजिस्टर मैरिज की है। खास बात यह रही कि हिना ने जो साड़ी पहनी, उस पर 'रॉकी-हिना' लिखा हुआ था।

इंस्टाग्राम पर साझा की पोस्ट-

शादी की तस्वीरें साझा करते हुए हिना ने लिखा,"हम दो अलग दुनियाओं से आए, लेकिन हमने एक प्यार भरा ब्रह्मांड बना लिया। हमारे बीच के फर्क खत्म हो गए, दिल एक हो गए और एक ऐसा रिश्ता बना जो उम्रभर चलेगा। हम एक-दूसरे की उम्मीद, रोशनी और ताकत हैं। साथ मिलकर हम हर मुश्किल को पार करेंगे। आज हमारा मिलन प्यार और कानून दोनों के तहत हमेशा के लिए हो गया है। अब हम पति-पत्नी हैं और आप सभी से आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।"

जानिए कौन हैं रॉकी जायसवाल-

रॉकी जायसवाल का असली नाम जयंत जायसवाल है। वे एक फेमस टीवी प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन हैं। हिना और रॉकी की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी शो के सेट पर हुई थी और यहां से दोनों की लव स्टोरी की शुरू हुई थी। हिना उस शो में लीड रोले में थीं। बीते कई सालों में इनका रिश्ता मजबूत होता चला गया और रॉकी हमेशा हिना के साथ हर मोड़ पर खड़े नजर आए।

हिना खान का करियर-

हिना खान टेलीविजन की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्हें पहचान टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली थी। इसके बाद वह 'कसौटी ज़िंदगी की' और 'नागिन 5' जैसे चर्चित शोज़ में भी नजर आ चुकी हैं।