क्या वाकई घोड़े की नाल की अंगूठी दूर करती है शनि दोष ? जानिए इस बारे में क्या बोले प्रेमानंद महाराज

ऐसा अक्सर सुनने में आता है कि लोगों के जीवन में शनि दशा चल रही है। उनके जीवन में खूब उथल-पुथल मच रही है।

Sep 1, 2025 - 15:37
 12
क्या वाकई घोड़े की नाल की अंगूठी दूर करती है शनि दोष ? जानिए इस बारे में क्या बोले प्रेमानंद महाराज
Does the horseshoe ring really remove Shani Dosh? Know what Premanand Maharaj said about this

ऐसा अक्सर सुनने में आता है कि लोगों के जीवन में शनि दशा चल रही है। उनके जीवन में खूब उथल-पुथल मच रही है। जिसके चलते लोग अक्सर ऐसा सोचते है कि ऐसा क्या करे की यह दशा से कैसे बचा जा सकें। इसी बात को लेकर प्रेमानंद महाराज ने एक बड़ी बात कही है। 

अक्सर ऐसा माना जाता है कि घोड़े की नाल की अंगूठी पहनने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है। जिसके चलते अक्सर लोग शनि की साढ़े साती और शनि ढैय्या के बुरे प्रभाव से बचने के लिए इस अंगूठी को धारण कर लेते हैं। 

अब सवाल यह उठता है कि क्या वाकई इस अंगूठी को पहनने से फायदा होता है? इसी सवाल को लेकर प्रेमानंद महाराज ने बड़ी गहरी बात बताई है। 

क्या एक अंगूठी पहनने से वाकई खत्म होता है शनि दोष?

इन दिनों प्रेमानंद महाराज का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि कुछ लोग कहते हैं कि शनि विपरित है तो घोड़े की नाल की अंगूठी पहन लो। शनि साढ़े साती छू भी नहीं पाएगी। 

लेकिन घोड़े को नाल ठोककर उसे पचासों किलोमीटर दौड़ाया जाता है वो इतना बोझा ढोता है। ऐसे में उस नाल से तुम दुख से बच जाओगे जिसे लगाकर वो खुद इतना दुख भोग रहा है। नाम जप करो। जब तक भगवान का भजन नहीं करोगे ये चीजें कुछ नहीं कर पायेंगी।

जानिए कौन है प्रेमानंद महाराज?

प्रेमानंद महाराज वृंदावन के एक प्रसिद्ध संत और भागवताचार्य हैं। वे विशेष रूप से श्रीराधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम और भक्ति रस के प्रचार के लिए जाने जाते हैं। 

महाराज अंधविश्वास और बाहरी दिखावे वाले कर्मकांडों का विरोध करते हैं। वे हमेशा यही उपदेश देते हैं कि जीवन की वास्तविक शांति और समाधान ईश्वर के नाम का स्मरण, सच्ची भक्ति और सदाचरण में ही मिलता है।