भारत में लॉन्च हुई Rolls Royce Spectre Black Badge , मिल रहा कस्टमाइजेशन का ऑप्शन
रोल्स रॉयस की ओर Rolls Royce Spectre Black Badge को भारत मेंऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी को बेहतरीन लग्जरी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ ऑफर किया है।

जानिए कितनी है कीमत और क्या है फीचर्स
भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में भी कई ऐसे लोग है जिन्हें महंगी गाड़ियों का शौक है। लोगों को अक्सर महंगी गाड़िया चलना पसंद आता है। अक्सर कारों को एक स्टाइल स्टेटमैंट माना जाता है। जिसके चलते पूरी दुनिया में महंगी और लक्ज़री कारों की बिक्री की जाती है और उनकी डिमांड भी काफी होती है। ऐसे में हाल ही में Rolls Royce की ओर से Rolls Royce Spectre Black Badge को लॉन्च किया गया है।
Rolls Royce Spectre Black Badge -
रोल्स रॉयस की ओर Rolls Royce Spectre Black Badge को भारत मेंऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी को बेहतरीन लग्जरी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ ऑफर किया है। खास बात यह है कि यह गाड़ी रोल्स रॉयस की ओर से ब्लैज बैज ट्रीटमेंट के साथ यह पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी है।
क्या है इसकी खासियत?
- रोल्स रॉयस की नई इलेक्ट्रिक गाड़ी में 102 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है।
- 659 हॉर्स पावर और 1075 न्यूटन मीटर तक का टॉर्क मिलता है।
- इनफिनिटी मोड के जरिए इसे 82 हॉर्स पावर और 175 न्यूटन मीटर की अतिरिक्त पावर मिलती है। इसमें लगी मोटर से इसे 4.1 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलाया जा सकता है।
- इसके साथ ही इसे एक बार चार्ज करने के बाद 493 से 530 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है।
कैसे हैं इसके फीचर्स?
- इस कार में कंपनी ने 23 इंच के अलॉय व्हील्स और स्टारलिट केबिन जैसे कई शानदार फीचर्स दिए हैं।
- ग्राहक चाहें तो इस गाड़ी को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज भी करवा सकता हैं।
- इसके लिए कंपनी ने पांच खास थीम उपलब्ध करवाई हैं – नियॉन नाइट्स, सियान फायर, अल्ट्रावॉयलेट, सिंथ वेव और विविड ग्रेलो।
- कार के एक्सटीरियर के लिए 44,000 रंगों में से किसी एक को चुना जा सकता है।
क्या है इसकी कीमत?
भारत में Rolls Royce Spectre Black Badge को 9.5 करोड़ रुपए की कीमत पर एक्स-शोरूम में लॉन्च किया गया है। इस कार की बुकिंग दिल्ली और चेन्नई में मौजूद कंपनी के शोरूम्स से कराई जा सकती है।
यह भी पढ़े:- भोपाल का लक्ज़री ओल्ड ऐज होम, मिलती है 5 स्टार सुविधा, 80 हजार किराया