बॉलीवुड क्वीन हुई Louis Vuitton की जूरी में शामिल, बनी पहली भारतीय, रचा इतिहास
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्टी का एक ऐसा नाम है जो कई इतिहास लिख चुकी है। दीपिक ने सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनालिटी और स्टाइल से भी लोगों का दिल जीता है।

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्टी का एक ऐसा नाम है जो कई इतिहास लिख चुकी है। दीपिक ने सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनालिटी और स्टाइल से भी लोगों का दिल जीता है।
फिल्मों में जबरदस्त परफॉरमेंस के साथ-साथ वे ऑफ स्क्रीन भी लाखों लोगों की रोल मॉडल है। उनको सिर्फ यूथ ही नहीं बल्कि है एक्ट्रेसेस भी फॉलो करती हैं। हाल ही में दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया है और वे कुछ समय से मदरहुड एन्जॉय कर रही थी।
दीपिका ने इतिहास रचा दिया
दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर इतिहास रच दिया हैं। साल 2025 के LVMH Prize for Young Fashion Designers की स्पेशल जूरी में दीपिका को शामिल किया गया है।
यह प्राइज दुनिया के सबसे बड़े लग्जरी फैशन हाउस ‘Louis Vuitton’ से जुड़ा होता है। दीपिका इस जूरी में शामिल होने वालीं पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
दीपिका बड़े ब्रांड्स की पसंद
भारत के लिए दीपिका का यह अचीवमेंट बेहद खास है। साल 2022 में दीपिका ने Louis Vuitton और Cartier जैसे ग्लोबल लग्जरी ब्रांड्स को साइन किया था।
जिसके बाद वे इंडिया की पहली महिला स्टार बनी गई थी जिसे ऐसे बड़े ब्रांड्स ने एंबेसडर चुना था। दीपिका के फैंस के लिए यह मोमेंट किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं था।
हाल ही में Louis Vuitton ने जब अपने ऑफिसियल स्टेटमेंट में दीपिका का नाम LVMH जूरी मेंबर के तौर पर अन्नोउंस किया तो सोशल मीडिया पर फैंस की बधाइयों की लाइन लग गई।
ब्रांड ने लिखा, “दीपिका पादुकोण अपनी शानदार परफॉर्मेंस और ग्लोबल प्रेजेंस से दुनिया भर के लोगों को इंस्पायर करती हैं। हमें खुशी है कि वो 2025 LVMH फाइनल प्राइज में जूरी का हिस्सा बन रही हैं।”
क्यों है ये एक बड़ी अचीवमेंट?
आपको बता दे कि LVMH प्राइज फैशन की दुनिया में ऑस्कर जैसा माना जाता है। इसमें शामिल होना किसी भी आर्टिस्ट या डिजाइनर के लिए बड़ा सम्मान है।
अब इस प्राइज की जूरी का हिस्सा बनकर दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सिर्फ बॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि ग्लोबल आइकॉन हैं।
इंडियन डिज़ाइनर बना रहे ग्लोबल पहचान
भारतीय डिजाइनर्स भी LVMH जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खास बात ये है कि इंडियन फैशन अब परंपरा और मॉडर्निटी के मेल से इंटरनेशनल लेवल पर अलग पहचान बना रहा है। भारत अब ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री में लगातार अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है।