प्रदेश की महिलाओं को शराबी बताने के बयान से सड़कों पर उतरी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं पर दिए बयान से खासा बवाल खड़ा हो गया है। प्रदेश में महिलाओं के द्वारा ज्यादा शराब पीने के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सड़कों पर उतार आईं।

जीतू पटवारी का पुतला जलाकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। जबलपुर के मालवीय चौक इलाके में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया। गुसाईं महिलाओं ने जीतू पटवारी की तस्वीर पर कालिख पोतने के अलावा उनकी तस्वीरों को पैरों से भी कुचलकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
दरअसल एक दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश की महिलाओं के द्वारा सबसे ज्यादा शराब पीने को लेकर बयान दिया था जिसके बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान को महिलाओं का अपमान करार दिया।