तमिल एक्टर विशाल ने की अभिनेत्री साई से सगाई, अपने जन्मदिन के दिन एक्टर्स ने फैंस को दी खुशखबरी
तमिल जगत के जाने-माने अभिनेता विशाल ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। अभिनेता विशाल ने अभिनेत्री साई धनशिका के साथ सगाई कर ली।

तमिल जगत के जाने-माने अभिनेता विशाल ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। अभिनेता विशाल ने अभिनेत्री साई धनशिका के साथ सगाई कर ली। इस खुशखबरी की जानकारी खुद विशाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये दी है। इस पोस्ट में उन्होंने सगाई की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है।
एक्टर ने इंस्टाग्राम के जरिये दी जानकारी
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘इस ब्रह्मांड के कोने-कोने से आए सभी प्रियजनों को मेरे खास जन्मदिन पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद।
View this post on Instagram.
आज साई धनशिका के साथ हुई अपनी सगाई की खुशखबरी अपने परिवार वालों के साथ साझा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। मैं बहुत ही खुश महसूस कर रहा हूं। हमेशा की तरह आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की कामना करता हूं।’
15 साल से टच में है विशाल और साई
इस साल मई के महीने में विशाल और साई धनशिका ने एक इवेंट में अपनी सगाई की घोषणा की थी। सगाई का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इसी दिन विशाल का जन्मदिन भी होता है। विशाल और साई एक सुंदर को पिछले 15 साल से जानते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं।
दोनों के बीच 12 साल का ऐज डिफरेंस
विशाल और साई के बीच उम्र का फासला भी काफी है जो भी सगाई की चर्चाओं के साथ चर्चा में आ गया है। दरअसल अपने इसी जन्मदिन पर विशाल 48 साल के हो गए हैं।
धनशिका की उम्र अभी 35 साल है। साई 20 नवंबर 1989 को जन्मीं है और नवंबर में वे 36 साल की होंगी। ऐसे में दोनों के बीच 12 साल से भी अधिक का अंतर है।
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री
विशाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक नामी नाम हैं। वो तमिल इंडस्ट्री में ज्यादा सक्रिय हैं। उनका पूरा नाम विशाल कृष्ण रेड्डी है लेकिन वह सिर्फ विशाल के नाम से जाने जाते हैं।
विशाल ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने तमिल फिल्म ‘जदिक्केथा मूडी’ में अभिनय किया था। वहीं 2004 में बतौर लीड एक्टर उन्होंने तमिल फिल्म ‘चेलामई’ से अपनी पहचान बनाई।
16 साल की उम्र से शुरू हुआ साई का करियर
साई धनशिका तेलुगु इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपना एक्टिंग करियर 16 साल की उम्र में शुरू किया था। साई रजनीकांत की 'कबाली' (2016) में अपनी एक्टिंग से काफी लोकप्रिय हुई थी। इस फिल्म में वे रजनीकांत की बेटी के किरदार में नजर आईं।