दोस्त का कर्ज चुकाना हुआ मुश्किल, तो पत्नी को दोस्त के साथ संबंध बनाने को किया मजबूर
इंदौर शहर में एक पति ने अपने कर्ज न चुका पाने के चलते अपनी पत्नी को ही अपने दोस्त को देने का मन बना लिया।

मध्यप्रदेश से दूसरा सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बार पति ने विवाह जैसे पवित्र बंधन को शर्मसार कर दिया है। क्या जुआ खेलने की लत व्यक्ति के जमीर को ही मार देती है कि उसे यह भी होश नहीं रहता कि वो जुआ में किसे दांव पर लगा रहा है। जी हां इंदौर शहर में एक पति ने अपने कर्ज न चुका पाने के चलते अपनी पत्नी को ही अपने दोस्त को देने का मन बना लिया। उधारी से छुटकारा पाने के लिए पति ने अपने बचपन के दोस्त के साथ पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
पीड़िता से पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
पीड़िता मबल रूप से राजस्थान की रहने वाली है। उसकी शादी धार जिले के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद वह धार में अपने पति के साथ रह रही थी। महिला का आरोप है कि उसके पति को जुआ खेलने की लत है। इसी के चलते उस पर कर्ज बढ़ गया। जब पति कर्ज नहीं चुका पाया तो उसने अपने दोस्त के साथ एक समझौता कर लिया और अपने कर्ज की भरपाई के बदले उसने अपनी पत्नी को कहा कि वो उसके दोस्त के साथ संबंध बनाए।
बचपन के दोस्त को चुकाना था कर्ज
पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती बताई। उसने कहा कि पति का उसके बचपन के दोस्त अभिमन्यु के साथ पैसों का लेनदेन था। जब कर्ज अधिक हो गया तो पति ने उसके दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। इस बात का विरोध करने पर पति उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इसके बारे में महिला ने अपने परिजनों को बताया और फिर वह अपने परिजनों के साथ पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने इंदौर पहुंची। जहां उसने वकील की मदद से पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर धार पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा।