अमरनाथ यात्रा की तैयारी को लेकर एलजी मनोज सिन्हा ने दी जानकारी 

अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल एलजी मनोज सिन्हा ने गुरुवार को तैयारियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है।

Jun 26, 2025 - 15:12
 9
अमरनाथ यात्रा की तैयारी को लेकर एलजी मनोज सिन्हा ने दी जानकारी 
LG Manoj Sinha gave information about the preparations for Amarnath Yatra
  • बताया पहलगाम हमले से कैसे पड़ा पर्यटन पर असर,
  • जानिए किस दिन से शुरू होंगी यात्रा  

अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल एलजी मनोज सिन्हा ने गुरुवार को तैयारियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। पिछले कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर सरकार और श्राइन बोर्ड ने अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। 

जैसे हर यात्री के लिए RFID ट्रैकिंग सिस्टम अनिवार्य कर दिया गया है जिससे उनकी निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा यात्रा के मार्ग पर हर जगह CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

अमरनाथ यात्रा की कड़ी हुई सुरक्षा-

मनोज सिन्हा ने आगे बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं में भी काफी सुधर किया गया है। हर बेस कैंप में 100 बेड़ो वाला अस्पताल मौजूद है। ग्रामीण विकास विभाग पर्यावरण और सफाई के मामले में हमेशा तत्पर रहता है।

पहलगाम हमले के बाद पंजीकरण कम हुआ है। करीब 10 फीसदी कम लोगों ने आवेदन किया है। अब धीरे-धीरे  संख्या बढ़ रही है। सुरक्षा बलों ने बेस कैंप और रूट के चारों तरफ तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। वह पर मॉक ड्रिल की गई है और सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। 

पहलगाम हमले के बाद पर्यटन पर पड़ा असर-

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षा काफिले के साथ यात्रा करें चाहे वे निजी वाहन में हों या किसी और माध्यम से। हाल ही में पहलगाम में हुए हमले के बाद पर्यटन और अमरनाथ यात्रा पर असर पड़ा था। लेकिन अब लोगों का विश्वास फिर से लौट रहा है और उम्मीद है कि यह आगे भी बढ़ेगा। 

हमले से पहले करीब 2.36 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया था लेकिन घटना के बाद इस संख्या में कमी आ गई है। इसके बावजूद प्रशासन को भरोसा है कि श्रद्धालुओं की संख्या फिर बढ़ेगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा के मार्ग को नो फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया है और एंटी-ड्रोन सिस्टम पूरी तरह से तैनात रहेगा। यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पुख्ता और सख्त सुरक्षा इंतज़ाम किये गए हैं।

श्रीनगर में सर्वदलीय बैठक करेंगे मनीज सिन्हा-

अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज शाम 5 बजे श्रीनगर में सर्वदलीय बैठक करेंगे। एलजी के साथ फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत कई नेता मीटिंग में मौजूद रहेंगे। एलजी 28 जून को सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें:- अमरनाथ यात्रा के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे भरे फॉर्म