GOLD SILVER RATE SPIKE: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा इजाफा, सोना पहुंचा 1.05 लाख के ऊपर

भारत में सोने और चांदी की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। जिसके चलते लोग हैरान हैं कि आखिर सोना इतना महंगा कैसे हो गया।

Sep 1, 2025 - 16:27
 13
GOLD SILVER RATE SPIKE: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा इजाफा, सोना पहुंचा 1.05 लाख के ऊपर
GOLD SILVER RATE SPIKE: Big increase in the prices of gold and silver, gold reached above 1.05 lakh

भारत में सोने और चांदी की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। जिसके चलते लोग हैरान हैं कि आखिर सोना इतना महंगा कैसे हो गया। एमसीएक्स (MCX) पर सोने के दाम ने अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

1 सितंबर से महंगा हुआ सोना और चांदी (Gold and silver became expensive)

1 सितंबर से सोना और चांदी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को सोने की कीमत 2,404 रुपए बढ़कर 1,04,792 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पहले इसकी कीमत 1,02,388 रुपए थी। वहीं चांदी की कीमत 5,678 रुपए बढ़कर 1,23,250 रुपए प्रति किलो हो गई है जबकि इसकी पहले की कीमत 1,17,572 रुपए थी।

सोना-चांदी महंगे क्यों हो रहे हैं?(Why are gold and silver becoming expensive?)

  • अमेरिकी डॉलर की कीमत कमजोर हुई है जिसके चलते निवेशक अब सोने की तरफ झुक रहे हैं।
  • अमेरिका में ब्याज दरें घटने की उम्मीद है।
  • ट्रंप द्वारा लगाए गए टैक्स (टैरिफ) को लेकर अस्थिरता बनी हुई है।
  • रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन और रूस की भारी सोने की खरीद जैसे कारणों से भी मांग बढ़ रही है।
  • डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ है, जिससे भारत में सोना और चांदी और महंगे हो गए हैं।

जानकारों का कहना

  • इस साल सोना 1,08,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
  • वहीं चांदी की कीमत 1,30,000 रुपए प्रति किलो तक जा सकती है।

1 जनवरी से अब तक के दाम

  • सोना 76,162 रुपए से बढ़कर 1,04,792 रुपए हो गया यानी 28,630 रुपए की बढ़ोतरी।
  • चांदी 86,017 रुपए से बढ़कर 1,23,250 रुपए हो गई यानी 37,233 रुपए की बढ़त।
  • पिछले साल 2024 में सोने में महज 12,810 रुपए का इजाफा हुआ था ।

इन शहरों में क्या है सोने के दाम

  • दिल्ली: ₹1,06,030 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई, कोलकाता, चेन्नई: ₹1,05,880 प्रति 10 ग्राम

कोर्ट से ट्रंप को झटका

  • अमेरिकी कोर्ट ने ट्रंप द्वारा लगाए गए ज्यादा टैरिफ को गलत बताया है।
  • इससे डॉलर कमजोर हुआ और लोगों ने सोने में निवेश करना शुरू कर दिया है।
  • दुनियाभर में चल रहे आर्थिक और राजनीतिक तनाव, डॉलर की कमजोरी और बढ़ती मांग की वजह से सोने-चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।