एयर मार्शल संजीव घुराटिया अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित

भारतीय वायुसेना के नागपुर स्थित मेंटेनेंस कमांड मुख्यालय में नियुक्त दो वरिष्ठ अधिकारियों को बुधवार को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

Jun 5, 2025 - 16:13
 102
एयर मार्शल संजीव घुराटिया अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित
Air Marshal Sanjeev Ghuratia awarded Ati Vishisht Seva Medal
 
भारतीय वायुसेना के नागपुर स्थित मेंटेनेंस कमांड मुख्यालय में नियुक्त दो वरिष्ठ अधिकारियों को बुधवार को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिफेंस इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2025 (चरण-2) के दौरान यह सम्मान प्रदान किया। सम्मानित अधिकारियों में एयर मार्शल संजीव घुराटिया भी शामिल हैं, जिनका एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और जिनका जबलपुर से गहरा जुड़ाव है।
 
एयर मार्शल संजीव घुराटिया का जन्म जबलपुर में हुआ और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पंडित लज्जा शंकर झा (मॉडल हाई स्कूल) से 1983 में पूरी की। इसके बाद उन्होंने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जबलपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उनकी इस उपलब्धि पर "मॉडेलियन 83" ग्रुप—जिसमें 1983 में मॉडल हाई स्कूल से पढ़े अनेक प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं—ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं।
 
ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे मित्र को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ। साथ ही, यह पूरे जबलपुर शहर के लिए भी गौरव का विषय है कि इस शहर के एक प्रतिभावान बेटे ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर शहर का नाम रोशन किया है।