रिलीज हुआ हनी सिंह का मच अवेटेड सॉन्ग माफिया का टीजर, 26 सिंतबर को रिलीज होगा सॉन्ग
मशहूर रैपर हनी सिंह ने मंगलवार को अपने एल्बम '51 ग्लोरियस डेज' के टाइटल ट्रैक माफिया का टीजर रिलीज कर दिया है।

मशहूर रैपर हनी सिंह ने मंगलवार को अपने एल्बम '51 ग्लोरियस डेज' के टाइटल ट्रैक माफिया का टीजर रिलीज कर दिया है। इस गाने को टी-सीरीज के बैनर के अंडर रिलीज किया गया है।
टीजर में हनी सिंह खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे है। इस गाने में उनके साथ नरगिस फाखरी भी दिखाई देने वाली हैं। इस गाने को अगले महीने 26 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। सुनने में आ रहा है कि यह गाना हनी सिंह का मच अवेटेड सॉन्ग है। फैंस इस सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
क्या है टीजर में
टीजर की शुरुआत होती है हनी सिंह के बोट वाले सीन से। जहां वो बोट में बैठकर कहीं पर जा रहे हैं। बोट पर अमेरिका का झंडा लगा हुआ है। इसके बाद वो बहुत सारे लोगों के साथ एक वॉक करते नजर आते हैं। बैकग्राउंड में म्यूजिक एकदम खतरनाक लग रहा है और हनी सिंग सूट-बूट में अपने स्वैग में चल रहे हैं।
View this post on Instagram
टीजर में हनी सिंग और नरगिस फाखरी का एक सीन दिखाया गया है जिसमें दोनों काफी खुश नजर आते हैं। लगभग 1 मिनट 14 सेकंड लंबे इस टीजर में हनी सिंह की कोई डायलॉग या आवाज नहीं सुनाई दी लेकिन अंत में वो जोर से हँसते हुए दिखते हैं।
पहली बार साथ आए नरगिस फाखरी और हनी सिंह
यह गाना टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज़ किया जाएगा। इसके म्यूजिक प्रोड्यूसर और सिंगर खुद हनी सिंह हैं। खास बात यह है कि नरगिस फाखरी और हनी सिंह पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं।