इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्राहम थोर्प का निधन, लम्बे समय से थे बीमार
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्राहम थोर्प का निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार थे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान में उनके निधन की पुष्टि की है।
 
                                    इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्राहम थोर्प का निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार थे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान में उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने इंग्लैंड की टीम के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले और अपने दम पर कई मैच जिताए थे। उनके निधन से क्रिकेट जगत को क्षति हुई है। 
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए लिखा कि हमें यह खबर साझा करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि ग्राहम थोर्प का निधन हो गया है। ग्राहम की मृत्यु पर हमें जो गहरा सदमा महसूस हुआ है। वह क्रिकेट परिवार के एक प्रिय सदस्य थे। उनकी गिनती इंग्लैंड के अब तक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में होती थी। दुनियाभर के सभी फैंस द्वारा उसका सम्मान किया जाता है। 13 साल के इंटरनेशनल करियर में उनकी क्षमताओं और उपलब्धियों ने उनके साथियों, इंग्लैंड और समर्थकों को समान रूप से बहुत खुशी दी। क्रिकेट जगत में आज शोक है। उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर और एक कोच के रूप में खेल के सभी फॉर्मेट में कुछ अविश्वसनीय जीत के लिए इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शन किया। कठिन समय के दौरान हमारी संवेदनाएं उनकी पत्नी अमांडा, उनके बच्चों, पिता ज्योफ और उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। खेल में उनके असाधारण योगदान के लिए हम ग्राहम को हमेशा याद रखेंगे।
ग्राहम थोर्प का क्रिकेट करियर
ग्राहम थोर्प ने इंग्लैंड के लिए साल 1993 में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट मैच खेले और 16 शतकों सहित कुल 6774 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 82 वनडे मैचों में 2,380 रन बनाए हैं। काउंटी स्तर पर भी एक महान खिलाड़ी थे। थोर्प ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरे के लिए 21,937 रन बनाए, जिसमें उनके नाम 49 शतक और 45.04 का औसत शामिल है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            