जबरदस्त फॉर्म में कप्तान हरमनप्रीत सिंह, भारत 2 -0 से आगे
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए मैदानी गोल के जरिए गोल दागा। भारत ने इस तरह दूसरे क्वार्टर में अपनी बढ़त 2-0 कर दी है।
 
                                    ओलंपिक खेलों के दौरान तूफान की चेतावनी
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए मैदानी गोल के जरिए गोल दागा। भारत ने इस तरह दूसरे क्वार्टर में अपनी बढ़त 2-0 कर दी है। हरमनप्रीत ने 19वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया है। 
पहला क्वार्टर खत्म होने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड के खिलाफ बढ़त बना ली है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहले क्वार्टर में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल दाग टीम को 1-0 से आगे कर दिया था। 
हरमनप्रीत सिंह ने पहले ही क्वार्टर में गोल कर भारत को आयरलैंड के खिलाफ शुरुआत बढ़त दिला दी है। हरमनप्रीत ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलने में कोई भूल नहीं की। कप्तान के इस प्रयास से भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है।
भारत और आयरलैंड के बीच पेरिस ओलंपिक में पूल बी का मुकाबला शुरू हो चुका है। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतर चुके हैं। 
भारतीय टीम फिलहाल पूल बी में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि आयरलैंड इस ग्रुप में सबसे नीचे चल रही है। 
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना अब से थोड़ी देर में आयरलैंड से होगा। भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक में अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम समय में जीत दर्ज की थी और अर्जेंटीना के खिलाफ भी आखिरी मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के दम पर बराबरी हासिल करने में सफल रही थी।
ओलंपिक खेलों के दौरान तूफान की चेतावनी-
पेरिस में ओलंपिक खेलों के दौरान बड़े तूफान की चेतावनी जारी की गई है. फ्रांस की मेट्रोलॉजिकल सर्विस ने मंगलवार को इस बारे में अपडेट दिया. इस एजेंसी ने बताया कि शाम 6:00 बजे (1600 GMT, भारतीय समयानुसार रात 9:30 ) से फ्रांस की राजधानी में तेज आंधी, भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम के बारे में बताने वाली इस एजेंसी ने कहा तेज बारिश (एक घंटे से भी कम समय में लगभग 20 मिमी से 40 मिमी) हो सकती है, जिसका प्रभाव बहुत स्थानीय होगा और लगभग आधी रात तक रहेगा.
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            