मानसून 2025 - जबलपुर में इस तारीख तक हो सकती है मानसून की एंट्री 

देशभर में मानसून की दस्तक लगभग देखने को मिल रही है। केरल में भी मानसून ने तय समय से पहले ही दस्तक दे दी है। ऐसे में जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में भी मानसून जून के दूसरे सप्ताह में दस्तक दे सकता है।

May 30, 2025 - 16:05
 479
मानसून 2025 - जबलपुर में इस तारीख तक हो सकती है मानसून की एंट्री 
Monsoon 2025 - Monsoon may enter Jabalpur by this date

देशभर में मानसून की दस्तक लगभग देखने को मिल रही है। केरल में भी मानसून ने तय समय से पहले ही दस्तक दे दी है। ऐसे में जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में भी मानसून जून के दूसरे सप्ताह में दस्तक दे सकता है। फ़िलहाल मानसून छत्तीसगढ़ तक पहुंच चूका है। परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो 10-12 दिनों में मानसून जबलपुर के बालाघाट, डिंडोरी जिलों से होकर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश सामान्य से अधिक हो सकती है।  

प्री-मानसून की गतिविधियां सक्रिय-

जबलपुर में फिलहाल प्री मानसून की गतिविधियां सक्रिय हैं। इसके चलते बादल, बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है। जबलपुर में गुरुवार को लोग सुबह से तेज गर्मी से परेशां रहे तो वहीं दुपहर के बाद मौसम ने तुरंत करवट बदली और 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने लगे, कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई, जिसके चलते मौसम एक बेम सुहाना हो गया। 

दूसरे दिन यानि गुरुवार को भी दिन भर बादलों की मौजूदगी देखने मिली। दोपहर के बाद जिले में तेज हवा चलने से दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज हुआ। यह भी सामान्य से तीन डिग्री कम था।

बंगाल खाड़ी में बनने जा रहा डिप्रेशन-

विशेषज्ञों कि माने तो अभी बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बनने जा रहा है। जिसके चलते अगर मानसून को गति मिली तो पहले हफ्ते में ही प्रदेश में मानसून कि एंट्री हो सकती है। दो तीन दिन में मानसून की ओडिशा, झारखंड, बिहार में आगे बढ़ने की सम्भावना है। ऐसे में उम्मीद है कि मानसून जबलपुर में 10-12 जून तक आ सकता है।