नहीं रहे करिश्मा के एक्स पति संजय कपूर, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत 

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेस मेन संजय कपूर की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई है। जब संजय कपूर को हार्ट अटैक आया तो वे इंग्लैंड में थे और पोलो खेलते समय ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

Jun 13, 2025 - 14:21
 11
नहीं रहे करिश्मा के एक्स पति संजय कपूर, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत 
Karisma's ex husband Sanjay Kapoor is no more died of a heart attack

 

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेस मेन संजय कपूर की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई है। जब संजय कपूर को हार्ट अटैक आया तो वे इंग्लैंड में थे और पोलो खेलते समय ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इलाज के लिए जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तो उन्हें बचाया नहीं जा सका। आपको बता दें कि 12 जून का दिन पूरे भारत देश के लिए बेहद दुख भरा दिन रहा। जहां एक ओर अहमदाबाद प्लेन क्रेश के कारण कई लोगों की मौत हो गई, वहीं संजय कपूर का भी इस तरह से अचानक जाना बेहद दुखद साबित हुआ। संजय कपूर ने अहमदाबाद प्लेन क्रेश हादसे पर पोस्ट शेयर कर शोक जताया था। 

आखरी पोस्ट पर जताया शोक 


बता दें कि संजय कपूर की इंग्लैंड के पोलो क्लब पर पोलो खेल रहे थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे मैदान पर गिर गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। उनकी मौत से पहले संजय ने अपने आखरी पोस्ट पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर दुख व्यतीत किया था। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा था अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन घड़ी में शक्ति दें। कोई नहीं जानता था कि संजय भी कुछ देर के ही मेहमान थे। 

9 जून को भी संजय ने एक पोस्ट शेयर किया था 


संजय ने ट्विटर यानी एक्स पर केवल टेक्स्ट पोस्ट किया है, इसमें उन्होंने समय को लेकर पोस्ट किया समय को सीमित बताया है। अपने समय को महत्व देने की बात करते हुए 'क्या होगा अगर' के सवालों को छोड़ कर 'क्यों नहीं' के पॉजिटिव नजरिए के साथ जीवन जीने और सपनों को पूरा करने की बात कही थी। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा था- इस धरती पर आपका समय सीमित है। 'क्या होगा अगर' की उलझनों में फंसने की बजाय 'क्यों नहीं' के फलसफे पर आगे बढ़ें।