रवि दुबे और सरगुन मेहता ने बांद्रा वेस्ट में लीज पर लिया लग्जरी फ्लोर, 80 लाख रुपए सिक्योरिटी दी

एक्टर और प्रोड्यूसर रवि दुबे और सरगुन मेहता इन दिनों मीडिया में छाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई के बांद्रा में हाई-एंड फ्रीडा वन रेजिडेंशियल टावर की एक पूरी मंजिल के लीज पर लेने के लिए अच्छी खासी रकम चुकाई है।

Jun 12, 2025 - 17:22
Jun 12, 2025 - 17:38
 16
रवि दुबे और सरगुन मेहता ने बांद्रा वेस्ट में लीज पर लिया लग्जरी फ्लोर, 80 लाख रुपए सिक्योरिटी दी
Ravi Dubey and Sargun Mehta lease luxury floor in Bandra West give security of Rs 80 lakh

एक्टर और प्रोड्यूसर रवि दुबे और सरगुन मेहता इन दिनों मीडिया में छाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई के बांद्रा में हाई-एंड फ्रीडा वन रेजिडेंशियल टावर की एक पूरी मंजिल के लीज पर लेने के लिए अच्छी खासी रकम चुकाई है। इस लग्जरी फ्लोर के लिए उन्होंने पूरे 80 लाख रुपए की सिक्योरिटी डिपोजिट की है। जिसे पांच सालों के लिए लिया है। इन पांच सालों में इसका किराया हर साल बढ़ाया जाएगा। पहले साल में इसके लिए 11 लाख रुपए का किराया हर महीने भरना पड़ेगा। यह डील 6 जून 2025 को उनकी प्रोडक्शन कंपनी ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से की गई है। खास बात यह है कि सारे पेपर्स पर सरगुन मेहता ने ही साइन किए हैं। 

इस पांच साल की लीज डील के अनुसार:

-पहले साल का मासिक किराया ₹11 लाख रहेगा,

-दूसरे साल ₹11.55 लाख,

-तीसरे साल ₹12.12 लाख,

-चौथे साल ₹12.73 लाख,

-और पांचवें साल ₹13.37 लाख प्रति महीना चुकाना होगा।

बॉलीवुड सितारों के बीच नया ठिकाना

इस हाई-प्रोफाइल इलाके में शिफ्ट होकर ये जोड़ी अब केएल राहुल, जैकी श्रॉफ और यश गोयनका जैसे जाने-माने चेहरों की पड़ोसी बन गई है। इसके अलावा इस क्षेत्र में सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और रेखा जैसे बड़े सितारे पहले से रहते हैं। जल्द ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी यहां नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं।

रवि और सरगुन का करियर सफर

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। दोनों ने एक साथ कई वर्षों तक काम किया और फिर विवाह किया। इसके बाद सरगुन ने प्रोडक्शन में कदम रखा और कई टीवी शोज और पंजाबी फिल्मों का निर्माण किया। उन्होंने डिजिटल माध्यम पर भी काम शुरू किया और अपने यूट्यूब चैनल के जरिए गौहर खान, ईशा मालवीय और मनीषा रानी जैसे कलाकारों के साथ कई शोज़ स्ट्रीम किए हैं।