अहमदाबाद प्लेन क्रैश- हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन

Jun 12, 2025 - 17:10
 27
अहमदाबाद प्लेन क्रैश- हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन
Ahmedabad plane crash- Former Chief Minister Vijay Rupani died in the accident

प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक,133 की मौत 

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरने के कुछ वक्त बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह उड़ान अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। विमान में कुल 242 लोग सवार थे जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। यात्रीगण में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक थे। 

महज दो मिनट बाद ही आग का गोला बना प्लेन-

विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी और महज दो मिनट बाद यानी 1:40 बजे प्लेन एक बिल्डिंग से टकरा गया। विमान के गिरने से भीषण आग लग गई जिससे आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। मिली जानकारी के मुताबिक विमान ने उड़ान भरने के बाद 625 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद नियंत्रण खो दिया और क्रैश हो गया। 

डॉक्टर्स के हॉस्टल पर गिरा प्लेन-

पुलिस ऑफिसर ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान डॉक्टरों के हॉस्टल में जा टकराया है। 2-3 मिनट के अंदर ही पुलिस और अन्य एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गईं। लगभग 70-80%  एरिया साफ हो चुका है। सभी एजेंसियां ​​यहां काम कर रही हैं। घायलों को जल्‍द से जल्‍द हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। हमारी प्रायोरिटी अभी घायलों को अस्‍पताल पहुंचाने की है। मीडिया से भी हमारी अपील है कि हमारा सहयोग करें।  

133 शवों की हुई पहचान-

अब तक 133 शवों की पहचान की जा चुकी है जबकि कई अन्य शवों की पहचान डीएनए टेस्ट के माध्यम से की जाएगी। अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों के आवासीय परिसर में विमान गिरने से 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।

पहली बार हुई 787 ड्रीमलाइनर में ऐसी घटना 

ऐसे घट्न बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के इतिहास में पहली बार हुई दुर्घटना है।  इस घटना के चलते विमानन उद्योग में चिंता बढ़ गई है। भारत और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों को सहायता देने का आश्वासन दिया है। एयर इंडिया ने पीड़ितों के परिवारों के लिए हेल्पलाइन शुरू कर दी है और राहत कार्य जारी है।