दमोह: नहाने गई महिला पर मगरमच्छ का हमला, वीडियो में देखिये पूरी घटना
दमोह जिले से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। यह घटना कनिया घाट पटी गांव की है। यहां नहाने गई एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे खींचकर पानी में ले गया।

दमोह जिले से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। यह घटना कनिया घाट पटी गांव की है। यहां नहाने गई एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे खींचकर पानी में ले गया। मगरमच्छ के जबड़े में महिला को देख मौके पर मौजूद लोग शोर मचाने लगे लेकिन कोई भी महिला की मदद न कर सका। तकरीबन एक घंटे बाद महिला की लाश बरामद हुई।
क्या है पूरा मामला
महिला की पहचान 40 वर्षीया मालतीबाई पति मेघराज सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीण प्रहलाद सिंह का कहना है कि मालती अपनी एक सहेली के साथ सुबह करीब 6 बजे नदी पर गई थी। सावन का आज पहला दिन है इसलिए उनको जल भी लाना था।
उसकी सहेली नदी के किनारे पर खड़ी थी। मालती डिब्बे में नदी से पानी भर रही थी तभी मगरमच्छ ने उनके पैर को जबड़े में जकड़ लिया। मगरमच्छ उनको खींचते हुए नदी के बीचोंबीच ले गया। नदी का बहाव भी तेज था जिसके चलते लोग उसे बचा नहीं सके।