एयर इंडिया की एक ओर फ्लाइट रद्द, यात्रियों का फूटा गुस्सा
एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण लंदन जाने वाली फ्लाइट A1-159 कैंसिल कर दी गई है।

एयर इंडिया का प्लेन क्रैश होने के बाद से ही लोगों का वापस से एयर इंडिया की फ्लाइट्स पर भरोसा कर पाना मुश्किल होता जा रहा है। कई रुट्स में उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट्स को लेकर हर रोज शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे में अब एक और मामला सामने आया है जिसमें यात्रियों का गुस्सा एयर इंडिया पर फूट रहा है। एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण लंदन जाने वाली फ्लाइट A1-159 कैंसिल कर दी गई है।
12 जून को अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद सोमवार को पहली फ्लाइट लंडन के लिए उड़ी थी, हालांकि वह फ्लाइट भी देरी से उड़ी। एयर इंडिया ने 17 जून की फ्लाइट को रद्द कर दिया है। फ्लाइट के उड़ने को लेकर पहले यात्रियों को कुछ समय देरी से उड़ने के सूचित किया गया था, लेकिन फिर इसे रद्द कर दिया गया। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की।
प्लेन क्रैश हादसे के बाद सिर्फ एक फ्लाइट ने भरी उड़ान
एयर इंडिया की यह फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1.10 के लिए शेड्यूल थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले इस फ्लाइट के डिले किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इस फ्लाइट को गैगविक 6:55 बजे पहुंचना था। 18 और 19 जून की फ्लाइट को लेकर पूर्व में कोई सूचना जारी नहीं की गई थी। वहीं 16 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए जिस फ्लाइट ने उड़ान भरी थी 159 फ्लाइट वापस आ गई है। एयर इंडिया की ओर से होने वाली इस तरह की असुविधाओं के चलते यात्रियों का कंपनी पर से विश्वास उठ रहा है।