राजा रघुवंशी की मौत के पहले का वीडियो आया सामने, पर्यटक ने दावा किया यही है राजा का आखिरी वीडियो
मेघालय के एक अन्य पर्यटक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो अपलोड किया है। जिसमें राजा और सोनम दोनों खाई के रास्ते पर है।

राजा रघुवंशी मर्डर केस में पुलिस तह तक जाने की कोशिश में जुटी है। उसी बीच मेघालय के एक अन्य पर्यटक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो अपलोड किया है। जिसमें राजा और सोनम दोनों खाई के रास्ते पर है। सोनम आगे उसी व्हाइट शर्ट को पहने चल रही है और राजा भी अपनी जीवन संगिनी के पीछे चला जा रहा है। जिस यात्री ने यह वीडियो पोस्ट किया है। उसने यह भी लिखा है कि राजा को इस बार का जरा भी इल्म नहीं था कि उसके साथ क्या अनहोनी होने वाली है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजा की मौत के चंद मिनटों पहले का है। सुबह 9.45 बजे इस वीडियो को रिकॉर्ड किया गया था। इस वीडियो की मदद से पुलिस की मदद हो सके इसी सोच के साथ इसे शेयर किया गया है।
तीन आरोपियों के वीडियो होने का भी किया दावा
यात्री देवेन्दर सिंह ने यह भी जानकारी दी कि इस केस से जुड़े तीन अन्य आरोपियों का वीडियो भी है। डबल डेकर ब्रिज के रास्ते से लगभग 20 मिनट पहले ही जा चुके थे। इस मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। वहीं पुलिस ने उस हथियार को भी बरामद कर लिया है जिससे राजा की हत्या की गई। इस हथियार से सबसे पहले विशाल ने राजा पर वार किया था। राजा ने अपने बचाव की बहुत कोशिश की थी। विशाल की शर्ट में राजा के खून के छींटे थे। पुलिस मामले की जांच में लगातार सबूत जुटा रही है।
गुवाहाटी स्टेशन के पास से खरीदा था हथियार
इस मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबित राजा की हत्या से पहले ही हथियार की खरीदी गुवाहाटी स्टेशन के पास से कर ली गई थी। हत्या में सोनम भी शामिल थी। विशाल ने राजा पर कई बार वार किए थे। जिससे राजा की मौके पर ही मौत हो गई थी। सोनम हत्या के बाद से ही गायब थी। राजा के शव को जब खाई से बरामद किया गया। तब सोनम ने खुद को सरेंडर किया।