इंदौर के उद्यानिकी विभाग के सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर, दफ्तर में EOW का छापा
मंगलवार सुबह इंदौर नगर निगम के अपफर चेतन पाटिल के घर और ऑफिस में EOW ने छापा मारा। चेतन पाटिल उद्यान विभाग में सहायक अधीक्षक के पद पर हैं।

मंगलवार सुबह इंदौर नगर निगम के अपफर चेतन पाटिल के घर और ऑफिस में EOW ने छापा मारा। चेतन पाटिल उद्यान विभाग में सहायक अधीक्षक के पद पर हैं। लंबे समय से चेतन पाटिल के खिलाफ शिकायतें मिल रहीं थीं कि उन्होंने अपनी आय से अधिक संपत्ति बनाई है। जांच के दौरान शिकायतें सही साबित हुई। चेतन पाटिल ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए अपनी आय से कई गुना अधिक चल और अचल संपत्ति में व्यय किया है। EOW की टीम ने उनके घर और दफ्तर की तलाशी ली। इलेक्ट्रॉनिक आइटम खंगालने शुरू कर दिए। ताकि उनके सभी दस्तावेज, निवेश और खातों की जानकारी प्राप्त कर सकें।
दफ्तर को किया सील
एक साथ दो टीमों ने घर और दफ्तर में छापेमारी की। ऑफिस में बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में दफ्तर को सील कर दिया गया और जांच शुरू की गई। सूत्रों के अनुसार चेतन पाटिल के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उनकी आय और संपत्ति को लेकर सवाल उठ रहे थे। शुरूआती जांच में ही पता चला की उन्होंने अपनी कमाई से बहुत ज्यादा संपत्ति जमा कर रखी है।
उद्यानिकी विभाग में है पदस्थ
चेतन पाटिल लंबे समय से इंदौर नगर निगम के उद्यानिकी विभाग में कार्यरत हैं और उन्होंने कई परियोजनाओं की जिम्मेदारी निभाई है। उन पर यह आरोप है कि उन्होंने अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए अपने और अपने परिवार के नाम पर बड़ी मात्रा में चल और अचल संपत्ति जमा की है। EOW की टीम दस्तावेजों के साथ-साथ बैंक खाते, लॉकर और निवेश सभी की जांच कर रही है।
उद्यानिकी विभाग में है काम
चेतन पाटिल इंदौर के उद्यानिकी विभाग में काफी सालों से पदस्थ है। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का निर्वहन किया है। उन पर आरोप है कि उन्होने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए आय से अधिक संपत्ति जुटाई है। उनके व परिवार के नाम पर कई चल और अचल संपत्ति है। बैंक खाते, लॉकर और अन्य निवेशों के बारे में जानकारी ली जा रही है। EOW का कहना है कि शुरूआती जांच में ही यह साफ हो चुका है कि चेतन पाटिल के पास आय से अधिक संपत्ति है।