बिहार- भाजपा विधायक की पत्नी बनी मिसेज बिहार 2025 

भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत सिंह की पत्नी ऐश्वर्या राज ने मिसेज बिहार 2025 का खिताब जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

Jun 17, 2025 - 14:40
 16
बिहार- भाजपा विधायक की पत्नी बनी मिसेज बिहार 2025 
Bihar- BJP MLA's wife becomes Mrs. Bihar 2025

बिहार से इस बार की खबर राजनैतिक गलियारो की तो है लेकिन उसमें  ग्लैमर का तड़का भी लगा गया है। भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत सिंह की पत्नी ऐश्वर्या राज ने मिसेज बिहार 2025 का खिताब जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। यह ब्यूटी पेजेंट पटना में आयोजित किया गया था। इस पेजेंट में ऐश्वर्या ने आत्मविश्वास प्रतिभा और शालीनता के साथ यह खिताब अपने नाम किया। 

जिले में खुशी का माहौल- 

ऐश्वर्या की इस जीत से भोजपुर जिले में खुशी का माहौल है। विधायक विशाल प्रशांत सिंह ने सोशल मीडिया पर पत्नी ऐश्वर्या को बधाई दी और उनकी मेहनत और आत्मबल की सराहना की। प्रतियोगिता के दौरान ऐश्वर्या ने पारंपरिक परिधान में बिहार की सांस्कृतिक पहचान को जिस आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया जिससे जजेस काफी इम्प्रेस दिखे। 

बिहार के कई जिलों से आई थे कंटेस्टेंट- 

प्रतियोगिता में बिहार के कई जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था लेकिन ऐश्वर्या राज का आत्मविश्वास व्यक्तित्व और सामाजिक सोच सबसे अलग नजर आई। स्टेज पर उन्होंने महिलाओं की शिक्षा आत्मनिर्भरता और समाज में उनके बदलते किरदार पर जोर देकर सभी का ध्यान खींचा। 

यह जीत केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने सपनों को भी पूरा करना चाहती हैं। एक राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद ऐश्वर्या ने अपनी अलग पहचान बनाई, जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। 

ऐश्वर्या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में करेगी बिहार को रिप्रेजेंट- 

अब ऐश्वर्या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी और उम्मीद की जा रही है कि वहां भी वे अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सबका दिल जीतेंगी। उनकी सफलता इस बात का प्रतीक है कि बिहार की बेटियां अब हर क्षेत्र में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।