हत्या कर लाश से बात करता रहा प्रेमी
महाराष्ट्र के पालघर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ मंगलवार सुबह 20 साल की लड़की की उसके प्रेमी ने पाना मारकर हत्या कर दी है। वसई के चिंचपाड़ा इलाके में सुबह 8.30 बजे हुई इस हत्या का वीडियो भी सामने आया है।
 
                                    महाराष्ट्र के पालघर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ मंगलवार सुबह 20 साल की लड़की की उसके प्रेमी ने पाना मारकर हत्या कर दी है। वसई के चिंचपाड़ा इलाके में सुबह 8.30 बजे हुई इस हत्या का वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करे-:
https://x.com/ShekharPujari2/status/1802993638336590052
जानिए क्या है वीडियो में-
इस वीडियो में आरोपी रोहित यादव पीछे से दौड़ता हुआ आता दिखाई देता है। बाद में वह लड़की के सिर पर 30 सेकंड में करीब 15 बार पाना मारता है। सिर पर लोहे का पाना पड़ने से लड़की बेहोश हो जाती है। इसके बावजूद आरोपी रोहित उसे मारता रहता है। इतना ही नहीं वह थोड़ी देर बाद वह लाश के पास बैठकर बातें करने लगता है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करे-:
https://x.com/upuknews1/status/1802974635262181686
सरेआम हुई हत्या को लेकर वालिव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
दोनों साथ में काम पर जा रहे थे, बीच में झगड़ा हो गया
पुलिस ने बताया कि रोहित और आरती दोनों साथ में काम पर जा रही थी, तभी बीच रास्ते में उनका झगड़ा हो गया। इसके बाद वह कहीं से पाना लेकर दौड़ता हुआ आया और पीछे से आरती के सिर पर जोरदार वार कर दिया। आरोपी, आरती के सिर पर तब तक मारता रहा, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया।
जब रोहित ने आरती के सिर पर पहली बार हमला किया था, तो इसे देखकर पास से गुजरता हुआ एक आदमी उसे बचाने आगे आया। उसने रोहित को पकड़कर और वार करने से रोकना चाहा। लेकिन रोहित ने उस आदमी पर ही हमला कर दिया।
बाद में वह आदमी अपनी जान बचाते हुए आरोपी से दूर हो गया। हालांकि बाद में वहां मौजूद कुछ लोग आरती की लाश के पास जाते दिखे। कुछ लोग वीडियो भी बना रहे थे।
आरोपी रोहित आरती को मारने के बाद भागा नहीं, बल्कि वहीं बैठकर उसकी लाश से बातें करता नजर आया। बाद में पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।                        
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            