मक्का में मौत का तापमान 50 डिग्री के पार, अब तक 577 हजयात्रियों की मौत
मक्का में हीटवेव से 577 हजयात्रियों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 50 डिग्री के ऊपर जा पहुंचा है। मरने वाले हज यात्रियों में कई देशों के लोग शामिल हैं।
भारत सहित दुनियाभर में भीषण गर्मी के चलते हीटवेव से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत में जहां 70 से अधिक लोगों की अब तक जान जा चुकी है, वहीं मक्का में हीटवेव से 577 हजयात्रियों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 50 डिग्री के ऊपर जा पहुंचा है। मरने वाले हज यात्रियों में कई देशों के लोग शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा मिस्र के करीब 323 यात्री शामिल हैं। अम्मान अधिकारियों ने बताया कि जॉर्डन के करीब 60 हज यात्रियों की मौत हो गई है। 
सऊदी अधिकारियों के बताए डाटा के मुताबिक इस साल लगभग 1.8 मिलियन यात्रियों ने हज में भाग लिया है जिनमें से 1.6 मिलियन दूसरे देशों से पहुंचे हैं। पिछले महीने पब्लिश हुई एक सऊदी स्टडी के मुताबिक जलवायु परिवर्तन का असर हजयात्रा पर तेजी से पड़ रहा है। इस खास स्थान पर तापमान हर दशक में 0.4 डिग्री सेल्सियस (0.72 डिग्री फ़ारेनहाइट) बढ़ रहा है।
मरने वाले हजयात्रियों में 323 मिस्र रहने वाले थे जबकि 60 जॉर्डन से थे। अरब अधिकारियों के अनुसार, मिस्र के हजयात्रियों में गर्मी के चलते एक के बाद एक गंभीर लक्षण देखे जा रहे थे। उनमें से एक को छोड़कर सभी मिस्र के हजयात्रियों की मौत गर्मी के कारण हुई। हालांकि ओमान ने मंगलवार को 41 का आधिकारिक आंकड़ा पेश किया था। एएफपी टैली के अनुसार, नई मौतों के साथ कई देशों में अब तक बताई गई कुल मौतों की संख्या 577 हो गई है।
गर्मी से बचने कर रहे जतन
मक्का के बाहर मीना में हजयात्री अपने सिर पर पानी की बोतलें डालते देखे जा रहे और सेवादार उन्हें ठंडा रखने में मदद करने के लिए कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम तक्सीम कर रहे। सऊदी अधिकारियों ने हजयात्रियों को छाता यूज करने, खूब पानी पीने और दिन के सबसे गर्म घंटों के दौरान छांव में रहने की सलाह दी है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                         
                         
                         
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            