उत्तराखंड में बाबा तरसेम सिंह की हत्या
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। ऊधमसिंह नगर में आज सुबह बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से जिले में हड़कंप मच गया।
 
                                    उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। ऊधमसिंह नगर में आज सुबह बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से जिले में हड़कंप मच गया। बाबा तरसेम सिंह श्री नानकमत्ता गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख थे। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में कार सेवा की देखरेख की जिम्मेदारी बाबा तरसेम निभाते थे।
जानिए पूरा मामला-
जानकारी के मुताबिक बाबा तरसेम सिंह गुरुवार सुबह कुर्सी पर बैठे थे। तभी अचानक सामने से दो बाइक सवार बदमाशों आए और उन पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें तुरंत ही खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बता दें कि इस हत्याकांड को नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जल्द होने वाले चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            