राजा मर्डर केस में ईडी भी हुई शामिल, भाई गोविंद को शिलांग पुलिस ने बुलाया

राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री पर पुलिस द्वारा आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है। सोनम रघुवंशी भी यहां पर अलग ही गेम प्ले कर रही हैं। पुलिस उससे जितने सवाल कर रही है, वो इन सभी पर चुप्पी साधी हुई है।

Jun 14, 2025 - 17:20
 12
राजा मर्डर केस में ईडी भी हुई शामिल, भाई गोविंद को शिलांग पुलिस ने बुलाया
ED also got involved in Raja murder case brother Govind was called by Shillong police


राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री पर पुलिस द्वारा आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है। सोनम रघुवंशी भी यहां पर अलग ही गेम प्ले कर रही हैं। पुलिस उससे जितने सवाल कर रही है, वो इन सभी पर चुप्पी साधी हुई है। पुलिस अलग-अलग तरह से सवाल कर रही है, लेकिन सोनम को इनसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वो सिर्फ उन्हीं सवालों के जवाब दे रही है जिनके सबूत पुलिस के पास है। इससे ज्यादा वो और कुछ भी नहीं बोल रही है। उसे राजा की मौत का जरा भी अफसोस नहीं है।  राज भी इस हत्याकांड की पूरी कहानी नहीं बता पा रहा है। पुलिस जानना चाहती है कि आखिर इस हत्या के बाद की क्या प्लानिंग थी। इस पर राज और सोनम दोनों ही कतरा रहे हैं। मास्टरमाइंड सोनम इस पर भी ब्लेम गेम खेल रही है। वो हर गुनाह राज पर ढाल रही है। 

अभी तक नहीं मिली पूरी जानकारी 

सोनम ने राजा की हत्या के बाद उसके मोबाइल के साथ क्या किया। सोनम का मोबाइल कहां है। राजा की सोने की चेन और अंगूठी कहां है। इसके बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस कस्टडी में सभी आरोपियों से पुलिस हर एंगल से सवाल कर रही है, लेकिन कोई भी इस पूरी कहानी को नहीं बता पा रहा है। राज के जिन तीन साथियों ने हत्या को अंजाम दिया। वे भी राज की ही उम्र के है। उन्होंने पहली बार इस तरह का अपराध किया है। इस पूरे केस से कब तक पूरी जानकारी मिल पाएगी इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।


राजा की मां ने बताई सच्चाई 


इधर राजा की मां ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सभी आरोपियों को कड़ी सजा होना चाहिए और यदि केस में कोई और भी शामिल है तो उसका भी पता लगाया जाना चाहिए। सोनम के कहने पर ही राजा ने अंगूठी और चेन पहनकर घूमने गया था।  सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी को भी शिलांग पुलिस ने बुलाया है। उससे भी पूछताथ की जाएगी। इस केस में ईडी भी शामिल हो गई है। राज का कहना है कि सोनम और गोविंद हवाला का काम कभी करते थे। लाखों रुपए का लेनदेन किया जाता था। इस पर भी भाई से पूछताछ की जाएगी।