पूजा की थाली सजा कर फ्लाईओवर का लोकार्पण करने पहुंचे कांग्रेसी, वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई गिरफ्तार

हर तरफ कांग्रेसियों की भीड़ और उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल।

Jun 14, 2025 - 17:36
Jun 14, 2025 - 17:45
 15
पूजा की थाली सजा कर फ्लाईओवर का लोकार्पण करने पहुंचे कांग्रेसी, वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई गिरफ्तार
Congressmen reached the inauguration of the flyover with a decorated puja thali, Water cannon was used, many arrested

हर तरफ कांग्रेसियों की भीड़ और उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल। यह नज़ारा जबलपुर महानद्दा इलाके का है, जहां अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के सैकड़ो की तादाद में कांग्रेसी एकत्रित हुए और फ्लाईओवर का लोकार्पण करने जा रहे थे। कई दौर की चर्चा के बाद भी जब कांग्रेसी नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन पर सख्ती दिखाई।

वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर पुलिस ने कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोका

दरअसल मदन महल से रानीताल होते हुए दमोहनाका तक बने करीब 1100 करोड़ के प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के लोकार्पण में हो रही देरी पर कांग्रेस ने तीखे तेवर दिखाये हैं। चार दिन पहले कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन को पत्र सौंप कर शनिवार तक विधिवत लोकार्पण की मांग की थी कांग्रेसियों ने यह चेतावनी भी दी थी कि तय मियाद में यदि लोकार्पण नहीं किया गया तो जनता को साथ लेकर वे खुद ही प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर का शुभारंभ करेंगे। महानद्दा के पास एकत्रित हुए सैकड़ो कांग्रेसी जब नहीं माने तो पुलिस ने सख्ती दिखाई और उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए दर्जनों कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान काफी देर तक कांग्रेसियों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी होती रही

पुलिस ने कई कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार

आंदोलन कर रहे हैं शहर कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दो नेताओ बीच श्रेय की लड़ाई चल रही है जिसके चलते जबलपुर में बनकर तैयार हुए प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण नहीं किया जा रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि लोकार्पण करने जा रही जनता के साथ कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया गया। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि तमाम सख्ती के बावजूद भी वे अपनी मांग पर अड़े हैं और फ्लाई ओवर का लोकार्पण कर जनता को राहत पहुंचाएंगे।