रिलीज हुआ वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना सादगी, लोगों ने की जमकर तारीफ

हाल ही में मोनालिसा ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। आज यानी 14 जून शनिवार को वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना रिलीज हुआ है। गाने का नाम सादगी है। 

Jun 14, 2025 - 15:19
Jun 14, 2025 - 17:42
 12
रिलीज हुआ वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना सादगी, लोगों ने की जमकर तारीफ
Viral girl Monalisa's first song Sadgi released, people praised it a lot

साल 2025 में भारत में आयोजित महाकुंभ ने इस साल खूब सुर्खिया बटोरी। इस मेले में सबसे ज्यादा सुर्खिया बटोरने में मोनालिसा सबसे आगे रही। इस महाकुंभ में उसकी किस्मत ऐसी पलटी की हर कोई हैरान रहा गया। इस महाकुंभ में ही निर्देशक सनोज मिश्रा ने फिल्मों में कास्ट करने की बात कही थी। जिसके बाद वे रातो रात सुर्खियों में आ गई थी। 

अब हाल ही में मोनालिसा ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। आज यानी 14 जून शनिवार को वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना रिलीज हुआ है। गाने का नाम सादगी है, इससे यह माना जा रहा है कि उनके  एक्टिंग की शुरुआत हो गई है। 

क्या है वीडियो में-

म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने के बाद मोनालिसा ने एक्टिंग की दुनिया में अपना डेब्यू कर लिया है। मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो सादगी उत्कर्ष सिंह के साथ रिलीज हुआ है। इस वीडियो में मोनालिसा सफेद लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने के बोल भी दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किये जा रहे है। 

यूजर्स दे रहे अपनी प्रतिक्रिया-

वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज़ होते ही दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मोना तो पहले से ही बहुत क्यूट हैं। वहीं दूसरे ने कहा, बहुत खूबसूरत और किस्मत वाली लड़की है। किसी ने ये भी लिखा, इनका नाम मोनालिसा यूं ही नहीं है हर नजर से अलग और खास दिखती हैं। गाना वाकई शानदार है। एक अन्य यूजर ने तो यहां तक कहा कि मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह की तारीफ करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। कुछ ही समय में इस गाने को हजारों लोगों ने देख डाला।