परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर आई गुड न्यूज, दोनों जल्द बनेंगे पेरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी जानकारी 

बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस मदरहुड गैंग में शामिल हो गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले है।

Aug 25, 2025 - 15:07
 29
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर आई गुड न्यूज, दोनों जल्द बनेंगे पेरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी जानकारी 
Good news came to Parineeti Chopra and Raghav Chadha's house, both will become parents soon, information given on social media

बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस मदरहुड गैंग में शामिल हो गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले है। इस खबर की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी। 

परिणीति और उनके पति राघव चड्ढा ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इस पोस्ट के बाद से ही उन्हें फैंस और सेलिब्रिटीज से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।

इंस्टाग्राम के जरिए दी गुड न्यूज 

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट किया जिसमें लिखा था "हमारी छोटी सी दुनिया... आने को है। असीम कृपा है।" साथ ही उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें केक पर छोटे बच्चे के पैर बने हैं और लिखा है "1+1 = 3"। 

सेलेब्स ने दी बधाई 

इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सितारों ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। नेहा धूपिया, सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह जैसे कई सेलेब्स ने अपनी खुशी जाहिर की है। फैंस ने भी पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए कपल को बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर की।

कपिल शर्मा के शो में कही थी बात

कुछ समय पहले परिणीति और राघव 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में नजर आए थे। वहां कपिल शर्मा ने जब फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल किया तो राघव ने कहा था, "जल्दी गुड न्यूज देंगे।" उस वक्त परिणीति इस बात से थोड़ा चौंक गई थीं लेकिन अब साफ हो गया है कि वह गुड न्यूज क्या थी।

कुल मिलाकर, परिणीति और राघव की जिंदगी में यह एक बहुत ही खास और खूबसूरत मोड़ है, जिसकी खुशी उनके फैंस और दोस्तों ने दिल से मनाई है।