देवरानी जेठानी का प्यार चढ़ा परवान, पतियों को छोड़कर घर से भागीं

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर देवरानी और जेठानी को एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत है।

Jun 2, 2025 - 15:16
 16
देवरानी जेठानी का प्यार चढ़ा परवान, पतियों को छोड़कर घर से भागीं
The love between the sister-in-law and the sister-in-law grew they left their husbands and ran away from home
 
मध्यप्रदेश के भोपाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर देवरानी और जेठानी को एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत है। उनका प्यार दिन-ब-दिन परवान चढ़ता गया। जब देवर को इस बात की भनक लगी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। देवर तो महज भाभी तक पहुंचने का एक जरिया बनकर रह गया। दरअसल मामला यह है कि देवरानी का पहले से ही जेठानी के प्रति आकर्षण था, उसने जेठानी के साथ रहने के लिए ही उसके देवर से प्यार का नाटक किया और उसके साथ शादी रचाई। तीन साल पहले देवरानी-जेठानी घर से भाग गई थीं। अब वे वापस लौट आई हैं। उनके पतियों ने तलाक की मांग की है। मामला फैमिली कोर्ट में पहुंचा है। कोर्ट दोनों परिवार को समझाने की कोशिश में जुटा हुआ है। 
 

 

शादी के कुछ दिनों बाद ही सच आया सामने 

देवरानी-जेठानी की मोहब्बत का सच शादी के कुछ दिन बाद ही सामने आ गया। 2023 में छोटे भाई की शादी हुई। बड़ा भाई और उसकी पत्नी भी साथ में रहते थे। शादी के बाद हालात बेहतर थे, लेकिन धीरे-धीरे पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़े बढ़ते गए। देवर को इस बात की जानकारी लग गई कि उसकी पत्नी और भाभी के बीच प्रेम संबंध है। वो कुछ और सोच पाता इससे पहले कि पत्नी भाभी के साथ घर से भाग गई। अब वापस आने पर मामला अदालत में पहुंच गया है। 
 
 

फैमिली कोर्ट में है मामला

 
फैमिली कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचा मामला अपने आप में बेहद खास है। किसी ने कभी नहीं सुना होगा कि देवरानी-जेठानी के बीच प्रेम संबंध हो सकता है। अक्सर देवरानी-जेठानी के बीच या तो बिल्कुल नहीं पटती है या फिर दोनों के बीच बहनों वाला प्यार देखने को मिलता है। यहां मामला थोड़ा पेचिदा है। कोर्ट द्वारा दोनों को अपना रिश्ता बचाने की समझाइश दी जा रही है। दोनों परिवारों की काउंसिल की जा रही है।