तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर लैंड हुआ हेलीकॉप्टर
रुद्रप्रयाग जनपद के बडासू क्षेत्र में तकनीकी खराबी के चलते केदारनाथ जा रहे एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर उतारना पड़ा।

श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ धाम जा रहा था हेलीकॉप्टर
रुद्रप्रयाग जनपद के बडासू क्षेत्र में तकनीकी खराबी के चलते केदारनाथ जा रहे एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर उतारना पड़ा। यह हेलिकॉप्टर क्रिस्टल एविएशन कंपनी का था और इसमें पायलट को- पायलट समेत कुल सात लोग सवार थे। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बड़ासू के पास तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को सुरक्षित रूप से सड़क पर लैंड कराया। को- पायलट को मामूली चोटें आईं है जबकि बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं।
Guptkashi, Nr Rudraprayag, Helicopter makes an emergency Landing on Highway ????????#Uttarakhand #Rudraprayagpic.twitter.com/CfRfObQVl3 — My Vadodara (@MyVadodara) June 7, 2025
यूकाडा की सीईओ ने दी जानकारी-
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस पहुंच गई और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि हेलिकॉप्टर ने सिरसी हेलीपैड से उड़ान भरी थी और आपात स्थिति को देखते हुए सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। घटना की जानकारी डीजीसीए को दे दी गई है और अन्य हेलिकॉप्टर सेवाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारु रूप से चल रही हैं।
पहले भी हो चुके है हेलिकॉप्टर हादसे-
-बता दे कि पिछले महीने केदारनाथ में एक हेली एम्बुलेंस लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह एम्बुलेंस ऋषिकेश एम्स की थी जो केदारनाथ के लिए रवाना हुई थी।
-इसी प्रकार 8 मई को गंगोत्री धाम जा रहा एक हेलिकॉप्टर गंगनानी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसमें पांच महिलाएं शामिल थीं जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि हेलिकॉप्टर के दो टुकड़े हो गए थे। दो शवों को बाहर निकालने के लिए हेलिकॉप्टर को काटना पड़ा था। बचाव कार्य 200 मीटर गहरी खाई में चलाया गया, जो बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।