देश का छठा सबसे खतरनाक भूकंप, 8.8 की तीव्रता, कई शहरों में सुनामी का अलर्ट 

1960 के बाद रूस में अभी तक का सबसे खतरनाक भूकंप आया है। इस भूकंप की तीव्रता  8.7-8.8 तक बताई जा रही है।

Jul 30, 2025 - 15:12
Jul 30, 2025 - 15:13
 10
देश का छठा सबसे खतरनाक भूकंप, 8.8 की तीव्रता, कई शहरों में सुनामी का अलर्ट 
The country's sixth most dangerous earthquake, magnitude 8.8, tsunami alert in many cities

1960 के बाद रूस में अभी तक का सबसे खतरनाक भूकंप आया है। इस भूकंप की तीव्रता  8.7-8.8 तक बताई जा रही है। रूस में आए इस भूकंप के चलते अब अमेरिका भी खौफ में आ गया है। खौफ की वजह यह है की अमेरिका से लेकर जापान तक अब सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। 

लोगों को आई जापान सुनामी की याद 

इस चेतावनी के बाद लोगों को जापान में आए 2011 की सुनामी एक बार फिर याद आ गई है। बता दे कि रूस के कामचटका में यह भूकंप बुधवार सुबह 4:54 बजे को आया था और यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप है। भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके भी काफी जोरदार थे। ऐसे में आइये जानते है किन-किन देशो में है सुनामी का अलर्ट। 

उठने लगी सुनामी की लहरे 

रूस में आए तेज भूकंप के बाद कई जगह सुनामी का अलर्ट जारी हो गया है। इस भूकंप के बाद अमेरिका में भी सुनामी की लहरे उठने लगी है। अमेरिका के तटीय राज्यों में भी सुनामी का खतरा समय के साथ बढ़ता जा रहा है। हवाई तट से सुनामी की लहरें टकराने लगी हैं।

इन जगहों पर सुनामी का खतरा 

रूस, जापान, अमेरिका, कनाडा, इक्वाडोर, पेरू, मेक्सिको, न्यूजीलैंड, चीन, फिलीपींस, ताइवान, इंडोनेशिया में सुनामी के खतरा मंडरा रहा है। कोस्टल इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है। रूस में आए भूकंप से लोग दहशत में हैं। 

अमेरिका में सुनामी का असर

अमेरिका में अगर सुनामी आती है तो इसका प्रभाव करीब 10 करोड़ लोगों पर पड़ सकता है। देश के 9 राज्यों में सुनामी का खतरा बना हुआ है। हवाई में लगभग 15 लाख लोग रहते हैं, जबकि अलास्का की जनसंख्या करीब साढ़े सात लाख है। इसके अलावा, सुनामी की लहरें अमेरिका के सबसे बड़े राज्य कैलिफोर्निया को भी प्रभावित कर सकती हैं।

कैलिफोर्निया की कुल आबादी करीब 3.90 करोड़ है। इसी तरह वॉशिंगटन, ओरेगन, टेक्सास, न्यू मैक्सिको, एरिज़ोना और लुइसियाना जैसे राज्यों में भी सुनामी की लहरों का डर बना हुआ है।

क्या है जापान के हाल

जापान के तटीय इलाकों से भी सुनामी की लहरें टकराने लगी हैं। प्रशांत महासागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं जिसके बाद जापान के कोस्टल एरियाज को खाली करवाया जा रहा है। 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर भी दिया गया है। 

जापान के मौसम विभाग ने ईस्टर्न कोस्ट के लिए सुनामी की व़ॉर्निंग जारी कर दी है। होक्काइडो से क्योशू तक के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से कोस्टल इलाके को खाली करने और समंदर से दूर रहने की सलाह दी गई है।