स्किन प्रॉब्लम- महिला ने 22 साल तक नहीं उतारा मेकअप, हाल देख हर कोई हैरान

यह कहानी है चीन के उत्तर-पूर्वी प्रांत जिलिन की। यहाँ पर एक 37 वर्षीय महिला ने 22 सालों से अपने चेहरे से मेकअप नहीं उतारा है। महिला का नाम नियौयोमियन (Niuyoumian) है।

Jun 24, 2025 - 17:41
 11
स्किन प्रॉब्लम- महिला ने 22 साल तक नहीं उतारा मेकअप, हाल देख हर कोई हैरान
Skin problem- The woman did not remove makeup for 22 years, everyone was shocked to see her condition

सोशल मीडिया पर बन गया चर्चा का विषय

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोगों को अच्छा दिखना पसंद होता है। जिसके चलते वे कई एक्सपेरिमेंट करते हैं। कभी अपने कपड़ों के साथ तो कभी अपने चेहरे के साथ। लेकिन क्या हो अगर यह आदत इतनी बढ़ जाए की यह एक घातक रूप लेले। इसी के चलते चीन के उत्तर-पूर्वी प्रांत जिलिन से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है की महिला का चेहरा इतना सूज गया है कि ऐसा लग रहा हो कि कोई मास्क पहना हो। 

सोशल मीडिया पर डाला वीडियो-

यह कहानी है चीन के उत्तर-पूर्वी प्रांत जिलिन की। यहाँ पर एक 37 वर्षीय महिला ने 22 सालों से अपने चेहरे से मेकअप नहीं उतारा है। महिला का नाम नियौयोमियन (Niuyoumian) है और इसके सोशल मीडिया पर लगभग 30 हजार फॉलोअर्स हैं। महिला ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया की उसने बिना मेकअप उतारे लगातार अपने चेहरे पर मेकअप किया। इसके चलते उसके चेहरे की त्वचा को गंभीर रूप से नुकसान पंहुचा है। 

हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में महिला का चेहरा बुरी तरह सूजा हुआ, लाल और खुजली व चकत्तों से भरा हुआ नजर आ रहा है। उसने बताया कि उसे हॉर्मोनल फेस की परेशानी हो गई है। इसमें त्वचा पर एलर्जी, जलन और सूजन जैसी परिस्थितियां बनी रहती हैं। 

क्या है पूरी कहानी-

महिला ने बताया कि उसने 14 साल की उम्र में मुंहासों के इलाज के लिए एक क्रीम का इस्तेमाल शुरू किया था जिससे एलर्जी की शुरुआत हो गई थी। फिर 15 साल की उम्र से उसने मेकअप करना शुरू किया और लगातार 22 साल तक उसने उस मेकअप को नहीं हटाया। फाइनेंशियल प्रॉब्लम के चलते उसने सस्ते फाउंडेशन का इस्तेमाल किया जिसने उसकी स्किन को और भी नुकसान पहुंच गया। ब्यूटी और हेयरड्रेसिंग की पढ़ाई के दौरान केमिकल उत्पादों का लगातार इस्तेमाल करने से उसकी स्किन की हालत और खराब हो गई है। 2011 से उसने अलग-अलग कॉस्मेटिक इंजेक्शन्स लगवाए जिससे उसका चेहरा खराब होने लगा। 

चेहरे पर हो गई सूजन और पढ़ गए धब्बे-

महिला द्वारा जारी किया गए वीडियो में उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा, मैं कभी धैर्य नहीं रख सकी।  किसी भी प्रोडक्ट को दो दिन से ज़्यादा नहीं अपनाया सिर्फ़ इसलिए क्योंकि किसी और को उससे फायदा हुआ था।  इस आदत ने मेरी स्किन को पूरी तरह खराब कर दिया है। उसे Rosacea (स्किन में रेडनेस) और Demodex Mites (स्किन पैरासाइट) की समस्या हो गई है।

उसने आगे कहा जब परेशानी सबसे ज्यादा खराब थी तो लगता था जैसे हजारों चींटियां चेहरे पर रेंग रही हों।' आखिर में महिला ने दूसरों को चेतावनी देते हुए कहा, त्वचा की देखभाल में धैर्य जरूरी है। कोई भी तुरंत असर डालने वाला प्रोडक्ट लंबे समय में नुकसान ही पहुंचाता है। शरीर को प्राकृतिक रूप से ठीक होने दें।