Shefali Jariwala : जानिए कैसा था शेफाली और पराग का रिश्ता 

Shefali Jariwala: हाल ही में मिली बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला की मौत की खबर से सभी हैरान है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है की वे अब इस दुनिया में नहीं है।

Jun 28, 2025 - 16:23
 16
Shefali Jariwala : जानिए कैसा था शेफाली और पराग का रिश्ता 
Shefali Jariwala: Know how was the relationship between Shefali and Parag
  • बेबी अडॉप्ट करने की थी इच्छा,
  • जानिए इंटरव्यू में एडॉप्शन पर क्या बोलीं शेफाली 

हाल ही में मिली बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला की मौत की खबर से सभी हैरान है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है की वे अब इस दुनिया में नहीं है। 'कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर शेफाली का 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो सामने आए है जिसमे उनके पति पराग त्यागी काफी भावुक नजर आ रहे है। पराग त्यागी भी एक मशहूर अभिनेता है। 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

शेफाली के निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। उनके पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। फिलहाल उनके मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा है। निधन की खबर आते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है।  

कैसे हुई शेफाली और पराग की पहली मुलाकात?

साल 2004 में शेफाली ने मीत ब्रदर्स के सिंगर हरमीत सिंह से शादी की थी। जिसके बाद 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद शेफाली और पराग की मुलाकात एक डिनर पार्टी के दौरान हुई थी। पराग के लिए यह लव एट फर्स्ट साइट था। 

दोनों में अनोखी केमिस्ट्री

धीरे धीरे दोनों ने एक दूसरे को समझा और एक दूसरे को सपोर्ट किया। इसके बाद दोनों एक रियलिटी शो नच बलिए के सीजन 5 और 7 में भी साथ नजर आए थे। जहां दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। चार साल डेट करने के बाद साल 2015 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 

कौन हैं अभिनेता पराग त्यागी?

पराग त्यागी का जन्म उत्तर प्रदेश राज्य के गाजियाबाद में हुआ था। पराग त्यागी टीवी के मशहूर शो पवित्र रिश्ता में  नजर आए थे जहां उन्होंने विनोद करंजकर का रोल निभाया था। इस शो में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी थे जो की मुख्य भूमिका में थे। साल 2016 उन्होंने टीवी सीरियल 'ब्रम्हराक्षस' में बेहतरीन प्रदर्शन किया था जिससे वे काफी मशहूर हुए थे। 

बेबी गर्ल अडॉप्ट करने की थी इच्छा

शिफाली और पराग की शादी को 11 साल हो चुके थे लेकिन इसके बाद भी दोनों के कोई बच्चे नहीं थे। 2020 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था, इंडियन कल्चर में एडॉप्शन एक बड़ी बात है। हर किसी के मन में यह रहता है की अपना क्यों नहीं। एडॉप्शन आज भी एक टैबू है। यह उन लोगों के लिए है जो अपने बच्चे पैदा नहीं कर सकते। हम वहाँ से नहीं आए हैं, हम अपने खुद के बच्चे पैदा कर सकते हैं। लेकिन यह कुछ ऐसा है जो मैं हमेशा से करना चाहती थी, जब से मैंने 10-12 साल की उम्र में गोद लेने के कांसेप्ट को समझा। मुझे यह विचार बहुत सुंदर लगा।

बिग-बॉस ने की फैसला लेने में मदद

उन्होंने आगे बताया, पराग के साथ 4 -5 साल की शादी के बाद बेबी को लेकर कई सवाल सुनने को मिले जो की कॉमन थे। उन्होंने बताया की वे एक बच्चे को अडॉप्ट करना चाहती थी लेकिन पराग उनके इमोशंस को नहीं समझ पा रहे थे। अडॉप्ट करने जैसे बड़े फैसले को लेने के लिए जह जरुरी था कि पराग भी उनके साथ सेम पेज पर हो। 

जिसके लिए कुछ समय लगा। मुझे लगता है कि बिग बॉस के घर में मेरे दूर रहने के कारण मुझे और पराग को फ़ैमिली बनाने के बारे में सोचने का मौका मिला। 

जब मैं बाहर आई, तो हमने अपने परिवारों के साथ इस बारे में चर्चा की। पराग का परिवार बहुत सुप्पोर्टीवे था। लेकिन मेरे माता-पिता अभी भी निर्णय को स्वीकार करने की प्रक्रिया में हैं। शेफाली ने बताया कि देश में बहुत सारे कानूनों के कारण गोद लेने का रास्ता आसान नहीं है, जिसमें कई सारी चीज़ें शामिल है।