जानिए कितने बदल गए 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के कलाकार, 17 साल बाद वापिस लौट रहा शो
टेलीविज़न की दुनिया में कई ऐसे शोज़ रहे हैं जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुए और फिर उनके सीक्वल भी आए। ऐसे में अपने समय का बहुचर्चित शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी वापसी करने जा रहा है।

टेलीविज़न जगत में दो दशक तक किया था राज
टेलीविज़न की दुनिया में कई ऐसे शोज़ रहे हैं जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुए और फिर उनके सीक्वल भी आए। ऐसे में अपने समय का बहुचर्चित शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी वापसी करने जा रहा है। इस शो से कलाकारों को एक अलग ही पहचान मिली थी। जिसके चलते आज वो एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुके है। यह शो पहली बार साल 2000 में टेलीकास्ट हुआ था और 2008 तक चला। अब 17 साल बाद इसके सीजन 2 की तैयारी हो रही है और शो के कई कलाकारों का लुक और करियर काफी बदल चुका है।
आइए एक नजर डाले की इन 17 सालों में कितने बदले सितारे-
पहले जानते है शो की मुख्य किरदार तुलसी यानि स्मृति ईरानी के बारे में। तुलसी आठ सालों तक दर्शकों की पसंद बनी रहीं। एक्टिंग के बाद उन्होंने राजनीति का रास्ता चुना और अब एक बार फिर इसी शो के सीक्वल के जरिए वे छोटे पर्दे पर लौटने को तैयार है।
शो को मेल लीड मिहिर यानि अमर उपाध्याय ने अपने इस रोले से लोगों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने शो को 2003 में छोड़ दिया था लेकिन इसके बाद उन्होंने ‘डोरी’, ‘मोलकी’ और ‘एक दीवाना था’ जैसे शोज़ में काम किया और टीवी इंडस्ट्री में लगातार सक्रिय रहे।
अमर के जाने के बाद रोनित रॉय ने मिहिर का किरदार संभाला और अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। वह शो के अंत तक इस किरदार में बने रहे।
जया भट्टाचार्य ने शो में पायल का करैक्टर मिभाया था जिसमें वो एक नेगेटिव रोले में नजर आई थी। आखिरी बार जया को थपकी प्यार की 2 में देखा गया
इस शो में केतकी दवे ने दक्षा की भूमिका निभाई थी। शो में उनका आरा रा रा काफी पॉपुलर हुआ था। आखिरी बार केतकी को बालिका वधू 2 में देखा गया।
अपरा मेहता ने शो में मिहिर विरानी की मां सविता मनसुख विरानी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वे अपरा हमारी सास लील, परिवार, सगम की साढ़े साती और हाल ही में उनकी अनुपमा में भी देखा गया था।
करिश्मा तन्ना ने इस शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2001 में शो में इंदिरा का रोल निभाया था। अब करिश्मा का लुक और अंदाज़ पूरी तरह बदल चुका है और वे एक ग्लैमरस एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं।
मौनी रॉय ने इस शो में तुलसी की बेटी कृष्णा का किरदार निभाया था। यह उनका भी पहला टीवी शो था। मौनी आज एक जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं और उनके मेकओवर की चर्चा अक्सर होती रहती है।
शिल्पा सकलानी जो बॉलीवुड में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में गंगा विरानी के रोल में दिखाई दी थीं। इस किरदार के जरिए उन्होंने हर घर में अपनी एक खास पहचान बनाई है।
इस शो में गौरी प्रधान ने नंदिनी ठक्कर का किरदार निभाया था। गौरी ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को खूब प्रभावित किया था। इतने सालों में उनका लुक जरूर बदला है लेकिन उनका आकर्षण आज भी बरकरार है।