नवंबर में नहीं होगी रिंकू और प्रिया की शादी, टीम के लिए कमिटमेंट के चलते लिया फैसला
हाल ही में क्रिकेटर रिंकू सींग और सांसद प्रिया सरोज की सगाई हुई थी और नवंबर में दोनों की शादी होनी थी।

अगले साल फरवरी में हो सकती है शादी
हाल ही में क्रिकेटर रिंकू सींग और सांसद प्रिया सरोज की सगाई हुई थी और नवंबर में दोनों की शादी होनी थी। लखनऊ स्थिति एक लग्जरी होटल में 8 जून को रिंकू और प्रिया की सगाई हुई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों का रोका आईपीएल के पहले ही हो गया था।
इस इवेंट में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जया बच्चन सहित कई वीवीआईपी गेस्ट आए थे। दोनों की शादी 18 नवंबर 2025 को ताज वाराणसी में होनी थी।
क्यों टली शादी?
मिली जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी फिलहाल टल गई है। इसकी मुख्य वजह रिंकू सिंह की टीम को लेकर कमिटमेंट बताया जा रहा है। रिंकू को टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय दौरे पर जाना है। जिसके चलते उनके परिजनों के हवाले से कहा गया है कि अब यह शादी अगले साल फरवरी 2026 में होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें :- क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने की इंगेजमेंट