राज और सोनम के बीच पड़ी दरार, एक-दूसरे को बताया हत्या का मास्टरमाइंड
जिस प्यार के लिए सोनम ने राजा की हत्या करवाई। पुलिस के सामने उसी प्यार के खिलाफ हो गई। जी हां सोनम और राज कुशवाह ने एक-दूसरे को ही इस हत्या के पीछे का मास्टरमाइंड बता दिया।

राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी दिन प्रतिदिन सुलझती जा रही है। कोर्ट के सामने पेश किए गए 4 आरोपी के साथ सोनम रघुवंशी। मामला यहां और पेंचिदा नजर आया। जिस प्यार के लिए सोनम ने राजा की हत्या करवाई। पुलिस के सामने उसी प्यार के खिलाफ हो गई। जी हां सोनम और राज कुशवाह ने एक-दूसरे को ही इस हत्या के पीछे का मास्टरमाइंड बता दिया। सोनम और राज के बीच का प्यार जुर्म सामने आते ही तकरार में बदल गया। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ हो गए हैं।
सुहागरात के दिन ही राज से कही राजा को मारने की बात
सोनम रघुवंशी ने सुहागरात के दिन राजा के साथ संबंध बनाने से मना कर दिया था। उसने राजा से कहा था कि मां कामाख्या देवी के दर्शन की मन्नत है। उनके दर्शन के बाद ही यह रिश्ता आगे बढ़ेगा। उसी रात तीन बजे उसने राज को मैसेज करके कहा कि मैं मर जाऊंगी नहीं तो राजा को मार दो। राज ने जवाब में कहा हां करता हूं। सोनम ने कहा था कि मैं थक गई हूं मुझसे और नहीं हो पाएगा। सोनम को इस बात का गिल्ट था कि वो किसी और से प्यार करती है। तो राजा के साथ रिलेशन में कैसे रह सकती है। यहीं से इस प्लान की शुरूआत हुई। जिसका अंत राजा की मौत के साथ हुआ।
सोची समझी साजिश का शिकार हुआ राजा
राजा की हत्या किसी एक दिन की साजिश का अंजाम नहीं थी, बल्कि इस हत्या के लिए पहले से ही सोची समझी साजिश रची गई थी। सोनम ने शादी से पहले ही अपनी मां को आगाह कर दिया था कि यदि यह शादी हुई तो इसका अंजाम देख लेना क्या होगा? मां ने इस चेतावनी को जरा भी सीरियस नहीं लिया और ये शादी हो जाने दी। यदि मां सोनम की बातों पर गौर करती, तो राजा की हत्या नहीं होती।
मंगलसूत्र और अंगूठी भी होमस्टे पर ही छोड़ी
पुलिस को जांच के दौरान होम स्टे से राजा और सोनम रघुवंशी का एक सूटकेस मिला। जिसमें सोनम ने अपना मंगलसूत्र और अंगूठी रखी थी। यह सोचने वाली बात है कि एक नवविवाहिता क्या अपना मंगलसूत्र खुद से अलग कर सकती है। उसे ऐसे ही छोड़कर जा सकती है। दरअसल बात यह थी कि सोनम राजा की हत्या कर उससे छुटकारा पाना चाहती थी, जिसके कारण उसे राजा के पहनाए हुए मंगलसूत्र से भी कोई लगाव नहीं था। इसलिए वो उसे पहले ही उतारकर सामान के साथ छोड़कर चली गई थी।
राज की डियेरिंग पर दिल हार बैठी सोनम
सोनम राज से कई तरह के काम लेती थी। कयास तो यह भी लगाई जा रही है कि सोनम और राज हवाला से भी जुड़े हैं। वे दोनों जितेन्द्र रघुवंशी के नाम के खातों को चलाते थे। जिससे लाखों रुपयों की हेराफेरा की जाती थी। सोनम को राज की यही डियेरिंग पसंद आ गई और वह राज को अपना दिल दे बैठी। इससे दोनों ने खूब पैसा भी कमाया, लेकिन जब जितेन्द्र रघुवंशी के बारे में सोनम के भाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जितेन्द्र अनपढ़ है। उसके साथ ही काम करता है। वह मौसी का बेटा है। मौसी लोगों के घरों में काम करके अपना जीवनयापन करती हैं। देवास में मौसी रहती हैं। वहीं जितेन्द्र की मां का कहना है कि जितेन्द्र चार महीनों से घर नहीं आया पता नहीं वह कहां है।