गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा- एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार
गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजी परिसर में एक विमान क्रैश हुआ है।

- आसमान में छाई काले धुएँ की चादर,
- प्लेन में सवार थे 242 लोग
गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजी परिसर में एक विमान क्रैश हुआ है। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। जानकारी के मुताबिक यह प्लान एअर इंडिया का है जिसकी विमान संख्या विमान संख्या- AI171 बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्लेन में 242 लोग सवार थे। जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।
સોશિયલ મીડિયા પર ફરતો થયો છે આ પ્લેન દુર્ઘટનાનો વીડિયો #planecrash
विमान अहमदाबाद#AI171#Boeing pic.twitter.com/woIG4el7YK — Sadhanaweekly (@sadhanaweekly) June 12, 2025
दूर से दिख रहा धुएं का गुबार
अहमदाबाद के मेघानी इलाके में यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक यात्री विमान है और प्लेन एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमें पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है।
हादसे का शिकार विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था pic.twitter.com/7B9KsAxZi3 — Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) June 12, 2025
अहमदाबाद : एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था।
टेक ऑफ होने के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया। प्लेन में 242 यात्री सवार बताए गए हैं।
#planecrash pic.twitter.com/1uRmfNOPGp — Sakshi Pandey (@Sakshi201997) June 12, 2025