झारखंड में चुनाव से पहले IT का बड़ा एक्शन, सीएम सोरेन के निजी सचिव समेत 7 अन्य ठिकानों पर रेड
झारखंड में विधानसभा के पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार सुनील श्रीवास्तव और उनके जुड़े लोगों के ठिकानों पर आईटी ने छापा मारा है। चुनावी मौसम में रांची और जमशेदपुर में 9 जगहों पर इनकम टैक्स विभाग की कार्यवाही जारी है।
 
                                    आयकार विभाग (Income tax department) ने शनिवार को सुबह-सुबह हेमंत सोरेन के निजी सचिव (Private Secretary) सुनील श्रीवास्तव के रांची (Ranchi) स्थित आवास पर छापेमारी की। इसके साथ ही निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव और उनके जुड़े लोगों के ठिकानों पर आईटी (IT) ने छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक करीब 9 जगहों पर छापेमारी की गई है। झारखंड (Jharkhand) में चुनाव (Election) से पहले आयकर विभाग की रांची में ये बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है |
इस बार इनकम टैक्स विभाग के निशाने पर सीएम हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार हैं। इनकम टैक्स की टीम ने रांची के साथ ही जमशेदपुर (Jamshedpur) में भी कई जगहों पर एक साथ छापा मारा है। सीएम (CM) हेमंत सोरेन (Hemant soren) के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव रांची के अशोक नगर में रहते हैं. उनके इसी आवास पर आईटी की दबिश जारी है. इनकम टैक्स विभाग की टीम सभी ठिकानों पर सर्चिंग कर रही है।
टैक्स चोरी की आशंका पर IT विभाग का एक्शन
सूत्रों के मुताबिक टैक्स चोरी की आशंका पर IT विभाग ने एक्शन लिया है। इनकम टैक्स विभाग को जानकारी मिली थी सुनील श्रीवास्तव ने टैक्स में कुछ गड़बड़ी की है। छापेमारी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितने टैक्स की गड़बड़ी हुई है। इससे पहले झारखंड में सीबीआई (CBI) ने रेड मारी थी। जिसमे हेमंत सोरेन के करीबी पंकज मिश्रा और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर अवैध माइनिंग के मामले में छापा मारा गया था इस दौरान सीबीआई ने 50 लाख कैश,1 किलो सोना ,चांदी और 61 कारतूस बरामद किए थे। चुनाव से पहले किसी एजेंसी की ये दूसरी रेड है.
13 नवंबर से झारखंड मे विधानसभा चुनाव
झारखंड मे 13 नवंबर से शुरू होने वाले है। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जिसकी मतगणना 23 नवंबर को होगी। कांग्रेस, आरजेडी और वामपंथी दलों के साथ गठबंधन में सीएम सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा को राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन से कड़ी टक्कर मिल रही है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            