टीवी की लोकप्रिय जोड़ी लता सभरवाल और संजीव सेठ हुए अलग

टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रीक लता सभरवाल ने अपने एक निर्णय से सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने और उनके पति के 15 साल बाद अलग होने की जानकारी दी है।

Jun 21, 2025 - 17:14
 11
टीवी की लोकप्रिय जोड़ी लता सभरवाल और संजीव सेठ हुए अलग
Popular TV couple Lata Sabharwal and Sanjeev Seth separated

ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी मुलाकात

टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री लता सभरवाल ने अपने एक निर्णय से सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने और उनके पति के 15 साल बाद अलग होने की जानकारी दी है। दोनों  की मुलाकात मशहूर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी। यही से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी जो 2009 में एक अटूट रिश्ते में बदल गई थी। जिसके बाद 2013 में उनके यहां बेटे का जन्म हुआ था। 

इंस्टाग्राम के जरिये दी जानकारी-

लता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में पोस्ट कर लिखा, काफी समय की चुप्पी के बाद मैं बताना चाहती हूं कि मैं और संजीव अब साथ नहीं हैं। मैं उन्हें एक प्यारा बेटा देने के लिए धन्यवाद देती हूं और उनके आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस निजी मामले पर कोई सवाल न करें और उनके और उनके परिवार की निजता का सम्मान करें।

दोनों ने डांस रियलिटी शो में भी लिया था हिस्सा-

लता और संजीव ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के माता-पिता का किरदार निभाया था। यह शो भारत के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले पारिवारिक धारावाहिकों में से एक रहा है। दोनों ने 2013 में डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 6' में भी हिस्सा लिया था।

बताए दे की, संजीव सेठ की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी अभिनेत्री रेशम टिपनिस से हुई थी, लेकिन 2004 में उनका तलाक हो गया था।

2021 में बनाई थी टीवी से दूरी-

लता ने 2021 में टीवी से दूरी बनाने की घोषणा की थी। इससे पहले उन्होंने 'वो रहने वाली महलों की', 'शाका लाका बूम बूम', 'मैं तेरी परछाईं हूं', 'ये रिश्ते हैं प्यार के' जैसे कई लोकप्रिय टीवी शोज़ में सहायक भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने 'विवाह' और 'इश्क विश्क' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया है।