एआर रहमान लेंगे तलाक, शादी के 29 साल बाद पत्नी सायरा बानो से होंगे अलग
ऑस्कर विजेता संगीतकार और गायक एआर रहमान के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर आई है। एआर रहमान अपनी शादी के 2 दशक बाद पत्नी सायरा बानो से अलग हो रहे हैं।
 
                                    ऑस्कर विजेता संगीतकार और गायक एआर रहमान के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर आई है। एआर रहमान अपनी शादी के 2 दशक बाद पत्नी सायरा बानो से अलग हो रहे हैं। एक महत्वपूर्ण व्यक्तिगत घटनाक्रम में प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने अपने पति से अलग होने की घोषणा की है। दोनों के अलग होने के पीछे के कारणों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी गई
हाल ही में जारी की गई एक प्रेस रिलीज में इस बात का ऐलान किया गया। इसमें बताया गया कि 'शादी के कई साल बाद सायरा ने अपने पति और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान से अलग होने का फैसला किया है। ये फैसला उन्होंने अपने रिश्ते में एक महत्वपूर्ण भावनात्मक मोड़ आने के बाद लिया है। एक-दूसरे के लिए अपने गहरे प्यार के बाद भी कपल ने पाया कि उनके रिश्ते में तनाव और कठिनाईयों ने उनके बीच भी दूरी बढ़ा दी है और दोनों के बीच एक गहरी खाई पैदा कर दी है, जिसे दोनों में से कोई भी पक्ष कम कर पाने में सक्षम नहीं है।
सायरा का पब्लिक से अपील
सायरा ने इस समय में पब्लिक से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने और समझने की अपील की है, क्योंकि वह अपनी जिंदगी के सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही हैं।
1995 में हुई थी शादी-
एआर रहमान और सायरा बानो की शादी 1995 में हुई थी, जो एक अरेंज मैरिज थी। रहमान ने सिमी गरेवाल के चैट शो में खुलासा किया था कि उनकी मां ने सायरा के साथ उनकी शादी तय की थी, क्योंकि उनके पास खुद से दुल्हन चुनने का समय नहीं था। अब, 29 साल बाद उनके अलग होने का निर्णय उनके फैंस के लिए हैरान कर देने वाली खबर है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            