महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, 12 दिन पहले दी दस्तक

भारत में कई दिनों से तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। कई जगहों पर हवाए है तो कई पर बारिश। ऐसे में केरल के बाद अब मानसून ने महाराष्ट्र में भी दस्तक दे दी है।

May 25, 2025 - 15:14
 23
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, 12 दिन पहले दी दस्तक
Monsoon reached Maharashtra, knocked 12 days earlier

मुंबई में जल्द आने की उम्मीद

भारत में कई दिनों से तेज हवाओ का सिलसिला जारी है। कई जगहों पर हवाई है तो कई पर बारिश। ऐसे में केरल के बाद अब मानसून ने महाराष्ट्र में भी दस्तक दे दी है। जानकारी के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों के अंदर मानसून के मुंबई और उसके आसपास के इलाकों तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आमतौर पर मानसून 7 जून के आसपास महाराष्ट्र और 11 जून को मुंबई पहुंचता है।

कैसी है मानसून की रफ़्तार- 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ने अब तक अरब सागर, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ भाग, उत्तरी बंगाल की खाड़ी, और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया है।इसकी उत्तरी सीमा फिलहाल देवगढ़, बेलगावी, हावेरी, मांड्या, धर्मपुरी, चेन्नई, आइजोल और कोहिमा से होकर गुजर रही है।

इन शटर में जल्द होगी दस्तक-

IMD के मुताबिक, मौसम की परिस्थितियाँ इस बात के अनुकूल हैं कि मानसून जल्द ही:

  • मुंबई सहित महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों
  • बेंगलुरु सहित कर्नाटक
  • आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों
  • तमिलनाडु के शेष क्षेत्र
  • बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी और उत्तरी भागों तक आगे बढ़ सकता है।
  • इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के और भी कई हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

प्री-मानसून बारिश की शुरुआत

महाराष्ट्र के तटीय कोंकण क्षेत्र और मुंबई में बीते दो दिनों से भारी प्री-मानसून बारिश देखी जा रही है, जो मानसून की सक्रियता की ओर इशारा कर रहा है।

इस बार जल्दी आया मानसून-

इस साल मानसून ने 1 जून से पहले ही यानि शनिवार को केरल में दस्तक दे दी थी, जो कि 2009 के बाद से सबसे जल्द आगमन है। तब भी मानसून 23 मई को पहुंचा था।

पूरे भारत में क्या मानसून का शेड्यूल-

  • आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल तक पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है।
  • 17 सितंबर से यह उत्तर-पश्चिम भारत से वापस लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से देश से विदा हो जाता है।
  • इस बार मानसून की शुरुआती तेजी को देखते हुए देश के अधिकांश हिस्सों में जल्द ही अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।