जानिए किस दिन मनाई जाएगी वैशाख पूर्णिमा, शुभ मुहूर्त और समय 

वैशाख पूर्णिमा का हिन्दू धर्म में एक खास महत्व है। ऐसा मन जाता है कि पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सारे पाप खत्म हो जाते हैं।

May 4, 2025 - 14:04
 32
जानिए किस दिन मनाई जाएगी वैशाख पूर्णिमा, शुभ मुहूर्त और समय 
Know on which day Vaishakh Purnima will be celebrated, auspicious time and date

स्नान-दान के लिए कौन सा समय है उत्तम 

वैशाख पूर्णिमा का हिन्दू धर्म में एक खास महत्व है। ऐसा मन जाता है कि पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सारे पाप खत्म हो जाते हैं। साथ ही पूर्णिमा के दिन दान करने से कई लाभकारी फलों की  प्राप्ति होती है। ऐसे में इसलिए कहा जाता है कि पूर्णिमा के दिन स्नान-दान जरूर करें। हर माह में आने वाली पूर्णिमा का खास महत्व होता है। तो चलिए जानते हैं कि वैशाख माह की पूर्णिमा कब है और स्नान-दान के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त क्या रहेगा। 

स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त-

वैशाख पूर्णिमा 2025,12 मई को मनाई जाएगी। पंचांग के मुताबिक-

  • पूर्णिमा तिथि कि शुरुआत 11 मई की रात 8:01 बजे से लेकर 12 मई की रात 10:25 बजे होगी
  • ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:08 बजे से 4:50 बजे तक रहेगा, 
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 से दोपहर 12:45 तक रहेगा। 
  • वैशाख पूर्णिमा पर ये दोनों मुहूर्त स्नान और दान जैसे पुण्य कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं।

वैशाख पूर्णिमा का महत्व-

  • वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 
  • इसके साथ ही वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा का भी विधान है। 
  • पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा और कथा कि जाती है।
  • पूजा के वक़्त भगवान को केला और तुलसी दल आदि का भोग लगाया जाता है, जिससे परिवार में हमेशा खुशहाली और संपन्नता बनी रहती है।