अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: जानिए दुनियाभर में कैसे मनाया गया योग दिवस, क्या है इतिहास और साल की थीम

योग एक ऐसी चीज है यो भारत में पुराने समय से चली आ रही है लेकिन इसकी अहमियत लोगों में अभी बढ़ी है। हर साल जून महीने की 21 तारीख को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

Jun 21, 2025 - 15:42
 11
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: जानिए दुनियाभर में कैसे मनाया गया  योग दिवस, क्या है इतिहास और साल की थीम
International Yoga Day 2025: Know how Yoga Day was celebrated around the world, what is the history and theme of the year

इंसान अपनी सेहत को स्वस्थ रखने के लिए बहुत कुछ करता है। वे कई तरीके के वर्कआउट करता है, डाइट करता है और न जाने क्या-क्या। लेकिन आज कल लोगों ने अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए एक नई चीज अपने डेली रूटीन में शामिल की है जो की है योग। योग एक ऐसी चीज है यो भारत में पुराने समय से चली आ रही है लेकिन इसकी अहमियत लोगों में अभी बढ़ी है। इस के चलते लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए एक खास दिन का आयोजन किया गया है। हर साल जून महीने की 21 तारीख को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया के कई देशों में खास कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। लोग पार्क, स्कूल, ऑफिस और सोशल मीडिया पर भी योग करते नजर आते हैं।

भारत की हजारों साल पुरानी परंपरा है योग-

भारत में योग या योगा कोई नया ट्रेंड नहीं है बल्कि यह हजारों साल पुरानी परंपरा है। पुराने समय में ऋषि-मुनियों ने इसे शरीर को मजबूत और मन को शांत रखने के लिए अपनाया था। आज योग दुनियाभर में स्वस्थ जीवनशैली का एक जरूरी हिस्सा बन गया है।

21 जून ही क्यों मनाया जाता है यह दिन-

जब UN में योग दिवस मनाने की बात हुई तो तारीख तय करने की जिम्मेदारी भारत को दी गई। भारत ने 21 जून को इसलिए चुना क्योंकि यह दिन उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन होता है जिसे summer solstice कहते हैं।


इस दिन सूरज की रोशनी सबसे ज्यादा देर तक रहती है जो आध्यात्मिक रूप से भी बहुत खास माना जाता है। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान शिव ने अपने शिष्यों को योग सिखाना शुरू किया था। इसलिए यह दिन योग के इतिहास में भी महत्वपूर्ण है।

कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत-

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने का सुझाव दिया। इस प्रस्ताव को दुनिया के 177 देशों का समर्थन मिला जो कि बहुत बड़ी बात थी। सिर्फ 90 दिनों में यानी 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की मंजूरी दे दी। पहली बार यह दिन 21 जून 2015 को दुनियाभर में आधिकारिक रूप से मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम-

हर साल योग दिवस की एक खास थीम होती है। इस साल यानी 2025 की भी एक अनोखी थीम राखी गई है। इस साल की थीम "योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ" (Yoga for One Earth, One Health) राखी गई है। इस थीम का इसका मतलब है कि हमारी सेहत और हमारी धरती की सेहत आपस में जुड़ी हुई हैं। यह थीम योग को न सिर्फ शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए बल्कि पर्यावरण और धरती को स्वस्थ रखने के नजरिए से भी महत्वपूर्ण बताती है।