हसीना ने कई लोगों से की शादी और फिर उन्हें धोखा देकर हड़प ली संपत्ति

भोपाल में एक महिला की चालाकी इस तरह से सामने आई कि उसने कई लोगों से शादी का वादा किया और उनके साथ प्यार का नाटक किया और उनकी संपत्ति हड़प ली।

Jun 21, 2025 - 15:49
 12
हसीना ने कई लोगों से की शादी और फिर उन्हें धोखा देकर हड़प ली संपत्ति
Haseena married many people and then cheated them and grabbed their property


भोपाल में एक महिला की चालाकी इस तरह से सामने आई कि उसने कई लोगों से शादी का वादा किया और उनके साथ प्यार का नाटक किया और उनकी संपत्ति हड़प ली। इस पूरी साजिश में उसने हर उम्र के लोगों को अपना ताक पर रखा। 37 से 75 साल तक के पुरुषों को ठगा है। निशातपुरा थाना क्षेत्र में इस मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने हसीना बी को गिरफ्तार कर लिया है। हसीना बी पर पांच कथित पतियों को चूना लगाने का आरोप है। 18 सालों से हसीना बी अपना नाम बदलकर अलग-अलग लोगों को अपने रिश्तों के जाल में फंसा रही थी। 

हर बार एक ही तरह से ठगा 


पुलिस ने आरोपी महिला हसीना बी के बारे में बताया कि महिला पिछले 18 सालों से अलग-अलग लोगों को नाम बदलकर प्यार और शादी के झांसे में उलझा रही थी। महिला ने इसके लिए बुजुर्गों को भी फंसाया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और महिला की तमाम संपत्ति को सीज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि हर बार महिला ने लोगों को एक ही तरह से ठगा है। 

74 साल की उम्र में निकाह से मिला धोखा 


हाल ही में 74 वर्षीय रफीक मियां से जुड़ा मामला सामने आया है। जिनसे हसीना बी ने खुद को कुंवारी बताकर निकाह कर लिया। निकाह के जिसकेमहीने में ही 25 लाख रुपए की संपत्ति हड़प ली और महिला ने रफीक मिया को घर से बेघर कर दिया। इतना ही नहीं उनकी नगद पेंशन के पैसों को भी छीन लिया। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी उम्र को देखते हुए निकाह किया था ताकि बुढ़ापे में किसी का साथ मिल सके, लेकिन धोखा मिला। पुलिस की जांच के दौरान अन्य पीड़ितों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें सागेर खान, सनवर खान और फरहान भी शामिल हैं। इनके साथ भी हसीना ने धोखा किया है। 

जिसके साथ शुरू किया ठग का काम उसे भी नहीं छोड़ा 


ठगी के नामों में फरहान का नाम भी शामिल है। फरहान वही शख्स है जिसके साथ मिलकर हसीना ने लोगों को ठगने का काम शुरू किया था, लेकिन फरहान भी हसीना की साजिशों से अछूता नहीं रहा। उसे भी हसीना ने ठग का शिकार बना लिया। हसीना बी चार बच्चों की मां है। उसने कई लोगों को धोखा दिया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं उसने लोगों से ठगे पैसों से कई जमीनें खरीदी है। पुलिस इनकी सूची तैयार कर रही है और उन्हें जल्द ही सीज किया जाएगा। 

पुलिस ने शुरू की जांच 


भोपाल पुलिस ने पीड़ितों के नाम दर्ज कर लिए है। इनमें से तीन पीड़ितों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। 

पुलिस ने दर्ज किए पीड़ितों के बयान


भोपाल पुलिस ने तीन पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं। महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। इस मामले के खुलासे के बाद पूरा भोपाल हैरान है।