बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दावेदारी से पूर्व सीएम उमा भारती बाहर, कौन होगा अगला अध्यक्ष?

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दावेदारी से अपना नाम वापस ले लिया है। सीहोर में गणेश मंदिर में पूजा करने के बाद मीडिया से बातचीत की।

Jul 15, 2025 - 15:11
 12
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दावेदारी से पूर्व सीएम उमा भारती बाहर, कौन होगा अगला अध्यक्ष?
Former CM Uma Bharti out of the race for BJP's national president
 
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दावेदारी से अपना नाम वापस ले लिया है। सीहोर में गणेश मंदिर में पूजा करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे इस पद की दावेदार नहीं है।  बीजेपी के अध्यक्ष को लेकर कई अटकलें चल रहीं हैं। माना जा रहा था कि इस बार भी कोई महिला इस पद को संभालेगी, लेकिन इस पर अभी प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। 
 
करणी सेना को लेकर भी उमा भारती ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि करणी देवी को शांति की देवी माना जाता है और उनके नाम पर वर्तमान में हिंसा हो रही है। जो उचित नहीं है। 
 

महिला अध्यक्ष को लेकर अटकलों पर विराम

बीजेपी के नए अध्यक्ष को लेकर काफ़ी समय से अटकलें चल रही थीं, खासकर यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार किसी महिला नेता को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। निर्मला सीतारमण का नाम प्रमुखता से चर्चा में था। वहीं, उमा भारती के नाम को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब उनके इस बयान से इन अटकलों पर विराम लग गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी में कोई भी छोटा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।

 

जल्द हो सकता है अध्यक्ष का ऐलान

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है। वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल दो बार बढ़ाया गया। अब संभावना है कि जुलाई 2025 के अंत तक पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।