अमखेरा के बारदाना गोदाम में आग से मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित अमखेरा क्षेत्र के एक पुराने बारदाना गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में रखे खाली बारदाने ने आग को और भड़काया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। धुआं और आग देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

Jul 26, 2024 - 11:15
 107
अमखेरा के बारदाना गोदाम में आग से मचा हड़कंप
Fire in Amkhera's sack warehouse caused commotion

द त्रिकाल डेस्क, जबलपुर। 

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित अमखेरा क्षेत्र के एक पुराने बारदाना गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में रखे खाली बारदाने ने आग को और भड़काया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। धुआं और आग देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं आग लगने का कारण भी अज्ञात है। हालांकि आग लगने के कारणों को खोजा जा रहा है। बारदाना गोदाम सलीम बाबा का बताया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में बारदाना और प्लास्टिक बोरियां रखी थी। सवाल ये है कि बारिश के मौसम में गोदाम में आग कैसे लगी, इसका जवाब जांच दल खोज रहा है।