दीपिका कक्कड़ हेल्थ अपडेट- सर्जरी के बाद पहली बार आई सामने, 14 घंटे लंबी चली सर्जरी 

तजा जानकारी के मुताबिक दीपिका के सर्जरी हो चुकी है और उनकी सर्जरी 14 घंटे चली है। ट्यूमर के चलते डॉक्टर्स को उनका गॉलब्लैडर भी निकालना पड़ा।

Jun 10, 2025 - 15:20
 13
दीपिका कक्कड़ हेल्थ अपडेट- सर्जरी के बाद पहली बार आई सामने, 14 घंटे लंबी चली सर्जरी 
Dipika Kakar health update- appeared for the first time after surgery, surgery lasted 14 hours

टीवी सीरियल ससुराल सिमर का से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कई समय से अपने स्वस्थ को लेकर चर्चाओं में थी। कुछ वक़्त पहले खबर आई थी कि उनके लिवर में कैंसर है। जिसके बाद उनके पति शोएब इब्राहिम ने बताया था कि उनकी तबियत खराब होने के चलते ऑपरेशन को आगे बढ़ा दिया गया है। 

अब तजा जानकारी के मुताबिक दीपिका के सर्जरी हो चुकी है और उनकी सर्जरी 14 घंटे चली है। सर्जरी सुबह 8:30 बजे शुरू हुई और रात 11:30 बजे तक चली। ट्यूमर के चलते डॉक्टर्स को उनका गॉलब्लैडर भी निकालना पड़ा। उनके पति शोएब लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को उनकी हेल्थ की जानकारी दे रहे है।

दीपिका की सर्जरी के बाद की स्थिति-

सर्जरी के बाद दीपिका का पहल वीडियो सामने आया है जिसमें वे काफी भावुक नजर आ रही है। वीडियो में उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी, लेकिन अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। उन्होंने अपने फैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि सभी की दुआओं ने उन्हें ताकत दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ से लेकर अन्य मरीजों के परिजन तक सबने उनके लिए दुआ की, जिससे उन्हें बहुत हिम्मत मिली। दीपिका ने कहा कि उनकी रिकवरी अच्छी हो रही है।

दीपिका का वर्क फ्रंट-

दीपिका के काम की बात करें तो हाल ही में ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आई थीं लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण उन्होंने बीच में ही शो छोड़ छोड़ने पड़ा था। फिलहाल फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।