जारी हुआ सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने कक्षा 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।

May 13, 2025 - 15:09
 23
जारी हुआ सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 
CBSE class 10th and 12th result declared
  • 12वीं में कुल 88.39% छात्र तो वहीं 10वीं में  93.66% छात्र हुए सफल,
  • लड़कियों का प्रदर्शन रहा बेहतर 
 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने कक्षा 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल12वीं कक्षा में कुल 88.39% छात्र सफल हुए हैं, जो पिछले साल के 87.98% से थोड़ा अधिक है। परीक्षा कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने बताया कि इस बार लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा जहां लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 91.64% रहा, वहीं लड़कों का 85.70% रहा। इस प्रकार लड़कियों ने लड़कों से लगभग 5% बेहतर प्रदर्शन किया। ‘ट्रांसजेंडर’ श्रेणी में भी इस बार 100% छात्र सफल हुए हैं, जो पिछले साल 50% था।
 

16 लाख छात्र-छात्राएं हुए थे शामिल-

12वीं बोर्ड परीक्षा में 16,92,794 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 1,11,544 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और 24,867 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए। बता दे की, 1.29 लाख से अधिक छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठना होगा।
 

10वीं कक्षा का परिणाम -

इसी के साथ, 13 मई को सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का भी परिणाम जारी किया। इस बार 10वीं में कुल 93.66% छात्र सफल हुए। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी, उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 95.00% रहा जबकि लड़कों का प्रतिशत 92.63% रहा, यानी लड़कियों ने 2.37% बेहतर प्रदर्शन किया।
 

कैसे देखें अपना रिजल्ट-

    • ‘CBSE 12th Result’ या ‘CBSE 10th Result’ के लिंक पर क्लिक करें।
    • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
    • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसे जांचें और डाउनलोड करें।
    • चाहें तो इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
 

अन्य पोर्टल-

 
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे डिजिटल कॉपी को सुरक्षित रखें और किसी भी समस्या की स्थिति में अपने स्कूल या बोर्ड की हेल्पलाइन से संपर्क करें।