भारत पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस 

ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस इन दिनों भारत दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

Jun 4, 2025 - 14:35
 15
भारत पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस 
Australia's Deputy Prime Minister and Defense Minister Richard Marles arrived in India

रिचर्ड ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस इन दिनों भारत दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्हें दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।

चार देशों की यात्रा पर हैं रिचर्ड मार्लेस

रिचर्ड मार्लेस दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में रक्षा संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से चार देशों भारत, मालदीव, श्रीलंका और इंडोनेशिया के दौरे पर निकले हैं। यह यात्रा 2 जून से शुरू हुई है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने बताया कि मार्लेस का यह दौरा भारत-ऑस्ट्रेलिया रणनीतिक साझेदारी की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रहा है, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का संकेत है।